दिल्ली बन रही क्राइम कैपिटल! रॉड से मारकर लड़की की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

दिल्ली में युवती पर रॉड से हमला किया गया. घटना मालवीय नगर की है. बताया जा रहा है कि एक युवक ने लड़की पर रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हमला के बाद आरोपी फरार हो गया है. वहीं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बताया जा रहा की आरोपी ने लड़की के सिर पर हमला किया था.

देश की राजधानी दिल्ली क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. राजधानी दिल्ली में किसी की हत्या कर देना आम बात हो गयी है. हमलावरों को न तो कानून की चिंता है और न ही अंजाम का डर रह गया है. ताजा मामला दिल्ली के मालवीय नगर का है. जहां एक कॉलेज के बाहर खड़ी लड़की पर रॉड से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि एक युवक  ने लड़की पर रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हमला के बाद आरोपी फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. बताया जा रहा कि आरोपी ने लड़की के सिर पर हमला किया था. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी एंगलों से तफ्तीश कर रही है.

वहीं, घटना को लेकर डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 साल की लड़की का शव मिला है. उसके शव के पास एक लोहे की रॉड पड़ी मिली. शुरुआती जांच के मुताबिक लड़की पर रॉड से हमला किया गया है. पुलिस ने बताया की आगे की जांच जारी है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे क्या कारण थे.  

बेहद असुरक्षित हो गई है दिल्ली- स्वाति मालीवाल

वहीं, घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दुख जाहिर किया है. साथ ही उन्होंने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया हैं. स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मारके उसकी हत्या की गई वहीं दूसरी तरह मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में लड़की को रॉड से मारा गया. दिल्ली बेहद असुरक्षित है. किसी को फर्क नहीं पड़ता. सिर्फ अखबार की खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं, अपराध नहीं रुकते.

महिला की गोली मारकर हत्या

इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली खून से लाल हुई थी. राजधानी के डाबरी इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो पाया कि आरोपी ने खुदकुशी कर ली है. यानी हत्या के बाद आरोपी ने भी खुद को गोली मार खुदकुशी कर रही है. दिल्ली पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि मृतका और आरोपी एक दूसरे को पहले से ही जानते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि क्यों आरोपी ने महिला की हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली.

छत में जाकर देसी कट्टे से खुद को आरोपी ने मारी गोली

वहीं, जब पुलिस आरोपी आशीष के घर पहुंची तो पता चली कि आशीष ने घर की छत में जाकर खुदकुशी कर ली है. आरोपी ने देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने बताया कि आशीष की उम्र 23 साल की थी. पुलिस का यह भी कहना है कि आशीष और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे. दोनों एक ही जिम में जाया करते थे, वहीं पर उनकी मुलाकात हुई थी.

Also Read: Semicon India: दो सालों में 100 बिलियन डॉलर के पार Electronic उत्पादन, बोले पीएम मोदी- भारत बनेगा ‘सुपर पॉवर’

दिल्ली के नरेला में चाकू घोंपकर हत्या

इधर, उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में दो भाइयों ने एक 17 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही इमारत में रहते थे और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. इस बीच पुलिस को गुरुवार को देर रात करीब दो  पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि एक लड़के के गर्दन और पेट पर चाकू से हमला किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक लड़के को खून से लथपथ पाया. आनन-फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान नरेला के स्वतंत्र नगर निवासी राहुल के रूप में की गई है.

दो भाईयों ने मिलकर की हत्या

इधर, मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर दोनों भाईयों का राहुल के साथ विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रुप ले लिया और उन्होंने राहुल की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों में एक नाबालिग है. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झगड़े के दौरान दोनों भाइयों में से छोटे भाई ने राहुल को पकड़ लिया और दूसरे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके कब्जे से चाकू और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर ली गई है. वहीं, नरेला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >