सत्येंद्र जैन को तिहाड़ में VVIP ट्रीटमेंट पर बीजेपी का कटाक्ष, कहा- जेल को बना दिया फाइव स्टार रिसॉर्ट

जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को मिल रही सुविधाओं पर बीजेपी ने एक बार फिर कटाक्ष किया है. बीजेपी नेता नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सत्येंद्र जैन को हाउसकीपिंग और वीवीआईपी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. जेल को 5 स्टार रिसॉर्ट बना दिया गया है

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के सेल के अंदर हाउसकीपिंग को दिखाया गया है. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. वीडियो को लेकर बीजेपी ने पूछा है कि जेल में ये क्या हो रहा है.

बीजेपी ने किया कटाक्ष: जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को मिल रही सुविधाओं पर बीजेपी ने एक बार फिर कटाक्ष किया है. बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि तिहाड़ के आप का दरबार के बाद अब तिहाड़ में रूम सर्विस! उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 8 से 10 लोग बाल बलात्कारी सत्येंद्र जैन की मालिश, टीवी, मिनरल वाटर, फल, सूखे मेवे, नवाबी भोजन, जेल अधीक्षक के व्यक्तिगत दौरे का आनंद लेने वाले सत्येंद्र जैन को हाउसकीपिंग और वीवीआईपी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

सुर्खियों में आया नया वीडियो: गौरतलब है कि इससे पहले भी जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का दो वीडियो सुर्खियों में आ चुका है. एक वीडियो में मंत्री सत्येंद्र जैन मसाज कराते नजर आ रहे हैं. इस वीडियों के लेकर दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स के जैन मसाज करा रहे हैं वो दरअसल दुष्कर्म का एक आरोपी है. वहीं, इसके बाद जैन का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वो अच्छा खाना खाते नजर आ रहे हैं. जबकि उन्होंने कोर्ट में कहा था कि उन्हें अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा है.

सत्येंद्र जैन की याचिका खारिज: हालांकि अच्छा खाना नहीं दिये जाने के आरोप पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने विशेष भोजन की मांग करने वाली सत्येंद्र जैन की याचिका खारिज कर दी है. बता दें, अदालत ने दिल्ली के मंत्री को उचित भोजन नहीं मिलने की शिकायत पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों से इसका जवाब मांगा था. जिस पर जेल प्रशासन ने कहा कि केंद्रीय जेल अधीक्षक कार्यालय के पास ऐसा कोई अनुरोध उपलब्ध नहीं है.

वजन कम होने के लिए जेल प्रशासन जिम्मेदार नहीं: अपनी याचिका में सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि तिहाड़ में उनका वजह 28 किलो घट गया है. जिस पर विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने कहा कि वजन घटने का कारण सत्येंद्र जैन का नियमित भोजन नहीं करना है. इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन जिम्मेदार नहीं है. तिहाड़ जेल प्राधिकरण ने यह भी कहा कि दिल्ली की जेलों में बंद सभी कैदियों को समान रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार दिया जाता है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >