दिल्ली की गद्दी मिलने पर आतिशी का पहला बयान- मैं उदास हूं, केजरीवाल को वापस सीएम बनाऊंगी

Atishi : एक तरफ आतिशी को सीएम की गद्दी मिल रही है, लेकिन दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे रहे हैं. इस मौके पर आतिशी ने क्या कहा…

आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित किए जाने पर कहा, “मैं केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में वापस लाने के लक्ष्य के साथ काम करूंगी”

आतिशी ने कहा, “मैं खुश हूं, लेकिन इस बात से उदास भी हूं कि मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं. मैं अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में काम करूंगी और दिल्ली के लोगों की रक्षा करूंगी.”

आतिशी ने कहा, “मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने जैसी कोई मिसाल देश के लोकतंत्र के इतिहास में नहीं मिलती. यह केवल केजरीवाल के नेतृत्व और ‘आप’ में ही संभव है कि पहली बार विधायक बनी नेता को मुख्यमंत्री बनाया गया है.”

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और चुनाव फरवी की शुरुआत में होने की संभावना है.

भाजपा ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला मजबूरी में लिया गया है, न कि सिद्धांत से प्रेरित होकर. पार्टी ने उनके इस कदम को ‘‘नाटक’’ और ‘‘अपराध की स्वीकारोक्ति’’ बताया और संदेह जताया कि कहीं उन्होंने आप में अंदरूनी कलह के कारण तो इस्तीफा देने की पेशकश नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janardan pandey

जनार्दन पांडेय प्रभात खबर डिजिटल में रेजिडेंट एडिटर हैं. पिछले 14 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और न्यूज रूम, डिजिटल रणनीति और ऑडियंस ग्रोथ पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वे अमर उजाला, न्यूज18 और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में नए प्रयोग, AI, सॉल्यूशन जर्नलिज्म और मीडिया इनोवेशन उनके पसंदीदा विषय हैं. साल 2024 में उन्हें एक्सचेंज4मीडिया के 40 अंडर 40 सम्मान से सम्मानित किया गया. वे इंडो जर्मन जर्नलिज्म कनेक्ट फेलो भी रह चुके हैं.

जनार्दन दो पुस्तकों के लेखक हैं. बिहार विधानसभा चुनाव पर लिखी उनकी पुस्तक 'बिहार जनादेश 2025: NDA की प्रचंड जीत की पूरी कहानी' और "Rewiring Trust in Journalism" हैंडबुक को व्यापक सराहना मिली. वे समय समय पर डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता और बदलती तकनीक पर लिखते हैं और पत्रकारों को प्रशिक्षण भी देते हैं। 📩 संपर्क : janardan.pandey@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >