बीजेपी का दावा अरविंद केजरीवाल ने शीशमहल पर खर्च किए 75-80 करोड़ रुपये, CAG रिपोर्ट का दिया हवाला

Arvind Kejriwal Sheeshmahal : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगा दिया है. बीजेपी ने दावा किया है कि केजरीवाल ने अपने शीशमहल पर 75 से 80 करोड़ रुपये खर्च कर दिए.

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal : दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक आवास शीशमहल का मुद्दा उठा दिया है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने CAG रिपोर्ट का हवाला देकर ताजा हमला बोला है. सचदेवा ने एक्स पर एक पोस्ट डाला और लिखा, “शीशमहल बंगले पर जिस CAG रिपोर्ट का बार-बार हवाला दिया जा रहा है, उसमें 33 करोड़ 66 लाख रुपये के खर्च का उल्लेख है क्योंकि यह रिपोर्ट 2022 तक के खर्चों को दर्शाती है; 11 अक्टूबर 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, PWD ने कई सामानों के गायब होने की बात कही है, जिसका खर्च जोड़ने पर इस बंगले की लागत 75-80 करोड़ रुपये तक पहुंचती है. उन्होंने आगे लिखा, “CAG की रिपोर्ट में केजरीवाल के काले कारनामों और उनकी कुटिल सोच की झलक दिखाई देती है, जिसमें इस आवास को मुख्यमंत्री के निवास के रूप में अधिकृत करने का आधार, DUAC और दिल्ली नगर निगम की स्वीकृति के बिना इस बंगले का निर्माण कैसे किया गया, सहित 139 सवाल खड़े किए गए हैं. जो मुख्यमंत्री बिना उचित अनुमति के शीशमहल जैसा आवास बनवा सकता है, वह दिल्ली की जनता को क्या संदेश देना चाहता है? दिल्ली की जनता अब कह रही है, AAP-दा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे.”

संबित पात्रा ने केजरीवाल को बताया विज्ञापन बाबा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल को आज से ‘विज्ञापन बाबा’ कहा जाना चाहिए. दिल्ली सरकार ने ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ योजना के लिए कुल 54 करोड़ रुपये खर्च किए. हालांकि, इस योजना के विज्ञापन पर 80 करोड़ रुपये खर्च हुए. सीएजी ने उल्लेख किया है कि योजना के विज्ञापन पर खर्च योजना के खर्च से 1.5 गुना अधिक था. एक अन्य योजना में 1.9 करोड़ रुपये का निवेश किया गया. हालांकि, विज्ञापन पर 27.9 करोड़ रुपये खर्च हुए.”

यह भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी ने ऐसा क्या कह दिया कि फूट-फूटकर रोने लगीं सीएम आतिशी, कहा- मेरे बुजुर्ग पिता को गाली दी

शीशमहल पर संबित पात्रा ने भी बोला हमला

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी शीशमहल पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “CAG रिपोर्ट के अनुसार, 17 मार्च 2020 को दिल्ली के PWD ने प्रस्ताव दिया कि अरविंद केजरीवाल के आवास का पुनर्निर्माण किया जाना है. PWD ने इमारत को तोड़कर एक मंजिल जोड़ने का प्रस्ताव दिया. हैरानी की बात यह है कि सिर्फ एक दिन में PWD के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया. पुनर्निर्माण का अनुमान 7.61 करोड़ रुपये था. लेकिन टेंडर 8.62 करोड़ रुपये का निकला, यानी टेंडर की लागत 13.21% अधिक थी. यह काम 2022 में 33.66 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ. यानी लागत अनुमानित राशि से 342.31% अधिक थी. अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ के लिए इतना बड़ा घोटाला किया गया. CAG ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए.”

यह भी पढ़ें: रमेश विधूड़ी होंगे बीजेपी के सीएम फेस; AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा

पीएम मोदी ने भी शीशमहल पर बोला था हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को शीशमहल को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था, “दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार झूठे आरोप लगाती है कि केंद्र सरकार उसे काम नहीं करने देती है या फिर केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती है. ये कितने बड़े झूठे हैं. इसका उदाहरण इनका शीशमहल है. एक बड़े अखबार ने सीएजी रिपोर्ट के आधार पर शीशमहल पर हुए खर्च का खुलासा किया है. जब दिल्ली के लोग कोरोना से जूझ रहे थे, तब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रहे थे, तब इन लोगों का पूरा फोकस अपना शीशमहल बनवाने पर था.’’ मोदी ने कहा, ‘‘इन्होंने शीशमहल का भारी भरकम बजट बनाया. यही इनकी सच्चाई है. इन्हें दिल्ली के लोगों की कोई परवाह नहीं है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >