ईडी के समन को दरकिनार कर विपश्यना के लिए रवाना हुए सीएम केजरीवाल, अब इतने दिनों तक नहीं हो सकेगी पूछताछ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन की परवाह न करते हुए विपश्यना के लिए रवाना हो गये हैं. 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा था, लेकिन सीएम केजरीवाल बुधवार को ही विपश्यना के लिए चले गये हैं. यह दूसरी बार है जब ईडी की समन पर सीएम केजरीवाल पूछताछ में नहीं शामिल होंगे.

ईडी के समन को दरकिनार कर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विपश्यना करने चले गये हैं. ईडी ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को 21 दिसंबर के लिए समन दिया था. इस दिन ईडी उनसे मामले में पूछताछ करने वाली थी. लेकिन आज यानी बुधवार को सीएम केजरीवाल पहले से ही तय विपश्यना कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये. विपश्यना शिविर में सीएम केजरीवाल 30 दिसंबर तक रहेंगे. इस दौरान वो ईडी के सामने पेश नहीं हो सकेंगे.

ईडी ने जारी किया था समन
गौरतलब है कि ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सोमवार को नया समन जारी किया था. वहीं ईडी के अधिकारियों ने बताया कि सीएम केजरीवाल को विपश्यना ध्यान सत्र के लिए मंगलवार को रवाना होना था, लेकिन गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके. उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित ध्यान सत्र के लिए वह बुधवार दोपहर रवाना हुए.

आम आदमी पार्टी ने कही थी यह बात
ईडी की ओर से समन जारी करने पर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कहा था कि पार्टी के अधिवक्ता ईडी की नोटिस का अध्ययन कर रहे हैं और कानूनी रूप से उचित कदम उठाए जाएंगे. वहीं विपश्यना पर जाने को लेकर AAP ने कहा कि सीएम केजरीवाल का विपश्यना सत्र पूर्व निर्धारित था और यह जानकारी सार्वजनिक थी.

पूर्व निर्धारित था सीएम केजरीवाल का कार्यक्रम- राघव चड्ढा
इस मामले में AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि सीएम केजरीवाल का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था. हर कोई जानता है कि मुख्यमंत्री 19 दिसंबर को विपश्यना सत्र के लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से इस ध्यान सत्र के लिए जाते हैं. यह एक पूर्व निर्धारित और पूर्व घोषित कार्यक्रम है.

Also Read: मिमिक्री विवाद: उपराष्ट्रपति धनखड़ का फूटा गुस्सा, कहा- बेइज्जती नहीं करूंगा बर्दाश्त

लगातार दूसरी बार की ईडी के समन की अनदेखी
यह लगातार दूसरी बार है जब ईडी के समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं होंगे. इससे पहले ईडी ने सीएम केजरीवाल को दो नवंबर को समन भेजा था, लेकिन नोटिस को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >