Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी

Kal ka Mausam : पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है.

Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. जानें 16 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल.

10-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.

11-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के अलावा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है.


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसम

12-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के अलावा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी हुई है.

13-09-2026 का मौसम  : राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के अनुसार, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

14-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

15-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन के लिए भी मौसम विभाग द्वारा कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

16-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन के लिए भी किसी प्रकार की चेतावनी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >