Chhattisgarh: मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, गरियाबंद में हथियारों का जखीरा बरामद

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया. हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पिछले दो दिन से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया. बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने दो अन्य नक्सलियों का शव बरामद किया. जवानों ने घटनास्थल से एके 47, एसएलआर, इंसास और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए.

एक करोड़ का इनामी नक्सली भी ढेर

छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र में केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के संयुक्त अभियान में एक करोड़ रुपये के इनामी सीपीआई (माओवादी) नेता समेत चौदह नक्सली मारे गए.

19 जनवरी को शुरू हुआ था अभियान

उड़ीसा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुल्हाड़ीघाट आरक्षित वन में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर 19 जनवरी की रात को यह अभियान शुरू किया गया था. इस मुठभेड़ के साथ ही इस वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 42 नक्सली मारे जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया एक और धमाका, दो जवान घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >