रांची में अनियंत्रित होकर पलटी बस, खलासी की मौत, कई यात्री घायल

झारखंड की राजधानी रांची में एक बस दुर्घटना में खलासी की मौत हो गई. कई यात्री घायल भी हुए हैं. दुर्घटना बुढ़मू के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के तुरमुली में हुई है.

बुढ़मू (रांची), कालीचरण : झारखंड की राजधानी रांची में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में बस के खलासी की मौत हो गई. बस में सवार कई यात्री भी घायल हो गए हैं.

रांची में बुढ़मू के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

दुर्घटना बुधवार (1 मई) को सुबह-सुबह राजधानी रांची के बुढ़मू प्रखंड में हुई. बताया गया है कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में सवारी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मृतक विनोद महतो बुढ़मू थाना क्षेत्र के बेतांगी का रहने वाला था. वह उसी बस का खलासी था.

दुर्घटनाग्रस्त बस के पास खड़ी भीड़. (इनसेट) मृतक विनोद महतो. फोटो : प्रभात खबर

बुढ़मू के बेतांगी से सवारी लेकर रांची जा रही थी बस

बताया गया है कि बुढ़मू के बेतांगी से सवारी लेकर बस रांची की ओर जा रही थी. रांची की ओर जा रही बस (जेएच 01पी 7243) कोराबार गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें बस के खलासी विनोद महतो की मौत हो गई और कम से कम 4 यात्री भी घायल हो गए.

Read Also : पटना से चाईबासा जा रही बस रांची में दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत की खबर

घायल यात्रियों का स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया इलाज

घायल यात्रियों का इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद महतो को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया गया. रिम्स ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

बुढ़मू प्रखंड में दुर्घटनाग्रस्त बस. फोटो : प्रभात खबर

रांची जाकर मजदूरी करने वाले लोग थे बस में सवार

जानकारी के मुताबिक, यह बस रोजाना बेतांगी से चैनगड़ा, सालहन, कोराबार होते हुए रांची जाती थी. बताया जा रहा है कि रांची जाकर मजदूरी करने वाले अधिकतर लोग इसी बस से जाते थे. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. घायल मजदूरों के नाम का पता नहीं चल पाया है.

Also Read :

रामगढ़ से रांची जा रही बस से ओरमांझी में गिरा यात्री, उसी बस ने कुचला, मृतक के साथियों को उतारकर भागा चालक

रांची में बड़ा हादसा, फोन में बात कर रहा था ड्राइवर, पलट गयी बस, कई बच्चे घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >