Breaking News Live: के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस ने लोकसभा चुनाव के लिए 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

3:43 AM. 5 Mar 24 3:43 AM. 5 Mar

के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस ने लोकसभा चुनाव के लिए 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

बीआरएस प्रमुख केचंद्रशेखर राव ने आगामी संसदीय चुनावों के लिए पार्टी की पहली सूची में चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. जिसमें करीमनगर से बी विनोद कुमार, पेद्दापल्ली से कोप्पुला ईश्वर, खम्मम से नामा नागेश्वर राव और महबूबाबाद से मलोथ कविता को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

3:37 AM. 5 Mar 24 3:37 AM. 5 Mar

जम्मू-कश्मीर के डोडा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.2

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सोमवार रात 9:08 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई.

12:08 AM. 5 Mar 24 12:08 AM. 5 Mar

RLD ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

उत्तर प्रदेश में आरएलडी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को चुनावी मैदान पर उतारा.

12:07 AM. 5 Mar 24 12:07 AM. 5 Mar

RLD ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

उत्तर प्रदेश में आरएलडी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को चुनावी मैदान पर उतारा.

12:03 AM. 5 Mar 24 12:03 AM. 5 Mar

पाकिस्तान उच्चायोग ने कटास राज मंदिर में दर्शन के लिए 112 हिंदू तीर्थयात्रियों को जारी किया वीजा

पाकिस्तान उच्चायोग, नई दिल्ली ने 06-12 मार्च 2024 तक पंजाब के चकवाल जिले में श्री कटास राज मंदिर, जिन्हें किला कटास के नाम से भी जाना जाता है, की यात्रा के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 112 वीजा जारी किया.

12:01 AM. 5 Mar 24 12:01 AM. 5 Mar

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ अपने परिवार के साथ पहुंचे राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की भेंट

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, अपने परिवार के साथ और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश के साथ आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

11:11 PM. 4 Mar 24 11:11 PM. 4 Mar

गुजरात में ट्रक और कार के बीच टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

गुजरात के वड़ोदरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक कार के टकराने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई.

11:03 PM. 4 Mar 24 11:03 PM. 4 Mar

गुजरात में कांग्रेस को तगड़ा झटका, विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा

गुजरात में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया.

10:32 PM. 4 Mar 24 10:32 PM. 4 Mar

तेलंगाना के वानापर्थी में सड़क दुर्घटना, 5 लोगों की मौत

तेलंगाना के वानापर्थी जिले के कोथकोटा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. जबके हादसे में छह घायल हो गए. वे बेल्लारी से हैदराबाद जा रहे थे. घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. मंजूनाथ रेड्डी, उप-निरीक्षक कोठाकोटा पुलिस स्टेशन ने बताया, शव पीएमई भेजे गए.

9:48 PM. 4 Mar 24 9:48 PM. 4 Mar

दिल्ली हाई कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला खान की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया. उन्होंने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत मांगी थी. ईडी ने कहा कि वह समन से बच रहे हैं. ट्रायल कोर्ट ने 1 मार्च को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

9:43 PM. 4 Mar 24 9:43 PM. 4 Mar

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी से कार्यालय खाली करने को कहा, 15 जून तक का दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी से अपना कार्यालय खाली करने के लिए कहा है. इसके लिए कोर्ट ने पार्टी को 15 जून तक का समय दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आम चुनावों के मद्देनजर आप को अपना राजनीतिक कार्यालय खाली करने के लिए 15 जून तक का समय देता है, जिसे जिला न्यायपालिका के विस्तार के उद्देश्य से दिल्ली हाई कोर्ट को आवंटित किया गया था.

9:42 PM. 4 Mar 24 9:42 PM. 4 Mar

8:57 PM. 4 Mar 24 8:57 PM. 4 Mar

7 मार्च को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले कांग्रेस चुनाव समिति की 7 मार्च को शाम 6 बजे से बड़ी बैठक होने वाली है. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा, उसके बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी. बीजेपी में 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है.

8:48 PM. 4 Mar 24 8:48 PM. 4 Mar

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर चीता की इमरजेंसी लैंडिंग

भारतीय सेना/चीता हेलीकॉप्टर को आज दोपहर लगभग 12 बजे राजौरी जिले (जम्मू-कश्मीर) के सुंदरबनी तहसील के हाथल गांव के खेतों में कुछ तकनीकी समस्या के कारण एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी. भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर अब अपने गंतव्य के लिए वापस उड़ गया है.

8:47 PM. 4 Mar 24 8:47 PM. 4 Mar

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर चीता की इमरजेंसी लैंडिंग

भारतीय सेना/चीता हेलीकॉप्टर को आज दोपहर लगभग 12 बजे राजौरी जिले (जम्मू-कश्मीर) के सुंदरबनी तहसील के हाथल गांव के खेतों में कुछ तकनीकी समस्या के कारण एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी. भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर अब अपने गंतव्य के लिए वापस उड़ गया है.

7:55 PM. 4 Mar 24 7:55 PM. 4 Mar

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : वरिष्ठ उपमहापौर एवं उपमहापौर पदों पर भाजपा की जीत चंडीगढ़ नगर निगम के लिए सोमवार को हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुलजीत सिंह संधू और राजिंदर शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवारों को हराकर क्रमश: वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर चुने गए हैं. उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव के 30 जनवरी को घोषित परिणाम को 20 फरवरी को पलटते हुए आप-कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया था.

4:22 PM. 4 Mar 24 4:22 PM. 4 Mar

‘सांसदों/विधायकों को नहीं मिलेगी राहत’, वोट के बदले नोट मामले पर SC का फैसला

वोट के बदले नोट मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है. सात जजों की बेंच ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए पिछले फैसले को पलट दिया है. अनुच्छेद 105 का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सदन में वोट के बदले नोट मामले में छूट नहीं मिलेगी. ऐसे में अब यह साफ हो चुका है कि इस मामले में सांसदों/विधायकों को नहीं राहत मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट तय किया कि सदन में वोट के लिए रिश्वत में शामिल सांसदों/विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से छूट नहीं दी जाएगी.

2:39 PM. 4 Mar 24 2:39 PM. 4 Mar

अरविंद केजरीवाल का ED को जवाब, 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज ईडी की पूछताछ होनी थी. ईडी ने उन्हें समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था. जिसपर अब अरविंद केजरीवाल का जवाब सामने आया है. खबरों के अनुसार, उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद का समय मांगा है.

2:29 PM. 4 Mar 24 2:29 PM. 4 Mar

अरविंद केजरीवाल का ED को जवाब, 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज ईडी की पूछताछ होनी थी. ईडी ने उन्हें समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था. जिसपर अब अरविंद केजरीवाल का जवाब सामने आया है. खबरों के अनुसार, उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद का समय मांगा है.

1:59 PM. 4 Mar 24 1:59 PM. 4 Mar

कैफे ब्लास्ट केस की जांचNIA करेगी, MHA ने सौंपी जिम्मेदारी

बेंगलुरू कैफे में ब्लास्ट की जांच अब NIA को सौंप दी गई है. सरकार ने धमाके की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है.

12:27 PM. 4 Mar 24 12:27 PM. 4 Mar

पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आज लेंगे शपथ पाकिस्तान में फिर एक बार शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान में आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है जिसमें शहबाज शरीफ पीएम पद की दूसरी बार शपथ लेंगे.

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >