Bihar Rain Alert: पूरे बिहार में भयंकर बारिश का येलो अलर्ट, भागलपुर बांका सहित इन 5 जिलों में गिरेंगे ओले

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट और खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई समेत 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का रुख पिछले दो दिनों से बिगड़ा हुआ है. कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पूरे राज्य में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है. जहां पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में आज भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

पश्चिमी विक्षोभ बना कारण, कल से मिल सकती है राहत

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि, बिहार का मौसम पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टम के कारण प्रभावित हो रहा है. मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे बिहार के कई इलाकों में लगातार मौसम अस्थिर बना हुआ है. हालांकि, कल से बारिश और आंधी में कमी आने की संभावना है. लेकिन 24 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर से मौसम करवट ले सकता है.

इन जिलों में आज ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में आज ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस वजह से प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात की आशंका है. जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले में न निकलें और वज्रपात से बचने के लिए सतर्क रहें.

Also Read: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 6 नई ट्रेनें जल्द होंगी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >