Women’s Day: कौन हैं बिहार की अनीता देवी? महिला दिवस पर पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

Women’s Day: पीएम मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिहार की अनीता देवी की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने महिला उद्यमि के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया. जानिए कौन हैं अनीता देवी?

Women’s Day: आज महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला सुरक्षाकर्मियों को दी गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाल रखी है. यहां आज पीएम मोदी हिस्सा लेने वाले हैं. महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने बिहार की एक महिला उद्यमि को आदर्श बताया है. पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बिहार के नालंदा जिले की अनीता देवी की कार्यकुशलता की चर्चा की है.

पीएम मोदी ने क्या लिखा?

2016 में शुरू की कंपनी

अनीता देवी की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उनका जिक्र किया है. संघर्षों से लड़कर आत्मनिर्भर बनने की कहानी लिखने वाली अनीता देवी ने नालंदा जिले के अनंतपुर गांव से अपने सफर की शुरुआत की. साल 2016 में उन्होंने “माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड” की शुरुआत की. आज वह मशरूम उत्पादन के जरिए न केवल अपने परिवार को सशक्त बना रही हैं, बल्कि सैकड़ों महिलाओं को भी रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना चुकी हैं.

कई महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर 

बता दें, अनीता देवी ने बिहार सरकार की जीविका परियोजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया. इसके बाद उन्होंने इस ट्रेनिंग को अपनी आजीविका का जरिया बनाया. अनीता देवी ने अन्य महिलाओं को भी इस कार्य से जोड़ा, जिससे नालंदा की कई महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकीं. उनकी कंपनी अब किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक जैसी जरूरी चीजें भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराती है, जिससे कृषि क्षेत्र को भी लाभ मिल रहा है.

महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता जरूरी

अनीता देवी के अनुसार, आर्थिक स्वतंत्रता ही महिलाओं के सम्मान और सामाजिक स्थिति को मजबूत बना सकती है. उनके साथ काम करने वाली महिलाएं जब अपने और अपने परिवार के लिए कुछ अच्छा करती हैं, तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती है. वह कहती हैं, “अगर मैंने कर दिखाया, तो आप भी कर सकती हैं.”

ALSO READ: Bihar News: अगले दो साल में बिहार में बनेंगे 1000 से अधिक पुल, मंत्री ने कर दिया साफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >