Bihar Panchayat Election Result: पत्नी बनी मुखिया, पति ने कराया बार बालाओं का डर्टी डांस

गोपालगंज में एक नवनिर्वाचित मुखिया ने बार डांसर को नचाया और अश्लील नाच से ही जीत की जश्न का आनंद लिया. मामला बरौली प्रखंड के लरौली पंचायत का बताया जा रहा है.

गोपालगंज. बिहार में पंचायत चुनाव में जीतकर आये नये जनप्रतिनिधियों के शपथ की तैयारी चल रही है. उधर अभी चुनाव में जीत का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है. गोपालगंज में एक नवनिर्वाचित मुखिया ने बार डांसर को नचाया और अश्लील नाच से ही जीत की जश्न का आनंद लिया. मामला बरौली प्रखंड के लरौली पंचायत का बताया जा रहा है.सोशल मीडिया पर अश्लील डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोपालगंज के रौली प्रखंड के लरौली पंचायत का है. वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह एक कार्यक्रम का है जिसका आयोजन नवनिर्वाचित मुखिया प्रभावती देवी के पति भूपेंद्र सिंह उर्फ भोट सिंह ने कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >