सड़क छाप मजनूं के प्यार में पागल पत्नी ने करवा चौथ के दिन पति को सुला दी मौत की नींद, ऐसी खुली पोल

Bihar crime: रोहतास में बीते 18 अक्टूबर को चेनारी स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. पुलिस ने जब मामले की गुत्थी को सुलझाना शुरू किया तो, मामला हत्या का निकला और आरोपी मृतक व्यक्ती की पत्नी निकली.

रोहतास: पति-पत्नी के बीच अगर ‘वो’ की एंट्री होती है, तो जिंदगी में जहर घुलना पक्का है. ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले से आया है. यहां प्यार में पागल हो चुकी एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. अपने पति को मौत की सजा भी उस दिन दी, जिस दिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए बिना अन्न-जल के व्रत पर रहती है.

क्या है मामला?

दरअसल, रोहतास में बीते 18 अक्टूबर को चेनारी स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. पुलिस ने जब मामले की गुत्थी को सुलझाना शुरू किया तो, मामला हत्या का निकला और आरोपी मृतक व्यक्ती की पत्नी निकली. मृतक की पहचान नरैना चेनारी निवासी अमन कुमार के रूप में हुई थी. जिस समय पुलिस को शव बरामद हुआ था. उस दौरान पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया था. लेकिन पुलिस ने जब कड़ियों को जोड़ना शुरू किया तो, हत्या के तार अमन की पत्नी तक जा पहुंची. कांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अमन की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

करवा चौथ के दिन पति को सुला दी मौत की नींद

कांड का खुलासा जिले के एसपी आशीष भारती ने की है. एसपी ने मामले के बारे में बताया कि जांच के क्रम में पता चला कि मृतक की पत्नी का कमलेश नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके बाद जब कमलेश को पकड़ कर पूछताछ की गयी तो उसने अमन कुमार सिंह की हत्या उसकी पत्नी के साथ मिलकर करने की बात कही. हत्या कांड को अंजाम देने में कमलेश के अन्य सहयोगियों ने भी साथ दिया था. अमन को नींद की गोली खिलाने के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी. जबकि अमन को नींद की गोली उसकी पत्नी ने ही खिलायी थी.

बीते चार माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग

एसपी आशीष भारती ने बताया कि अमन की पत्नी पूनम कुमारी का भोजपुर निवासी कमलेश के साथ बीते चार माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन पति दोनों के प्यार के राह में रोड़ा बन रहा था. जिसके बाद कमलेश कुमार और मृतक की पत्नी पूनम कुमारी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची थी.

हरियाणा में रहता था अमन

जानकारी के मुताबिक अमन हरियाणा में रहता था. इसी बीच उसकी पत्नी पूनम ने करवा चौथ पूजा के बहाने अमन को हरियाणा से वापस बुला लिया और फिर खाने में उसको नींद की गोलियां मिलाकर दे दी. इसके बाद पूनम ने अपने साजिश को अंजाम देने के लिए अपने प्रेमी कमलेश को बुला लिया. जिसके बाद पूनम और कमलेश ने गहरी नींद में सो रहे अमन को हमेशा के लिए सुला दिया. यानी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को चेनारी के स्टेट हाईवे किनारे फेंक दिया गया, ताकि किसी को शक ना हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >