Jehanabad : गाली देने से मना किया तो दंपती को पीटा, सोने का जिउतिया छिना

Jehanabad : जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बड़ी संगत में गाली देने से मना करने पर पति-पत्नी के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बड़ी संगत में गाली देने से मना करने पर पति-पत्नी के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में बड़ी संगत के रहने वाली राजू कुमार की पत्नी रेणु देवी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. 

गाली देने से मना किया तो पीटा

पीड़िता ने पुलिस को दिये शिकायत में बताया है कि 28 सितंबर को घर पर बैठी थी. उसी समय मुहल्ले के ही संजय कुमार की पत्नी नेहा वर्मा लड़ने के उद्देश्य से मेरे घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे. जब गाली देने से मना किया तो दोनों मिलकर मारपीट करने लगे. इस क्रम में मेरा सोने का जिउतिया तोड़कर ले लिया और संजय कुमार न मेरे साथ बदसलूकी करने लगे. हो-हल्ला सुनकर जब मेरे पति आये, तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे. 

केस में फंसाने की देते है धमकी 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग हमेशा गाली -गलौज एवं मारपीट करते हैं. साथ ही केस में फंसाने की धमकी देते हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >