Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके बाद मौसम में बदलाव सामने आया है. यहां मौसम सुहाना हो चुका है. मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. मुजफ्फरपुर में पिछले 24 घंटे में तापमान 1.7 डिग्री नीचे की ओर लुढ़का है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, पारा सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे है. सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा. गत रविवार को तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग ने 16 अक्तूबर से तापमान में बदलाव की संभावना जतायी गयी थी. तापमान सामान्य से कम होने से फिलहाल लोगों को गर्मी से पूरी तरह से राहत मिल गयी है. दूसरी ओर शाम के समय बादल घिरने से कुछ देर के लिए कई जगहों पर रात जैसी स्थिति बन गयी थी. जानें अपने शहर का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्या है. इस वीडियो में देखें कि फिलहाल, आपके शहर का क्या हाल है.
बिहार में मौसम हुआ सुहाना, सामान्य से नीचे गिरा पारा, फटाफट देखें अपने शहर का हाल..
Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है. राज्य में एक बार फिर से मौसम सुहाना हो चुका है. पारा सामान्य से नीचे गिर चुका है. मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य के कई जिलों से मौसम बदल चुका है.
