Bihar Weather Live: 11 जनवरी को बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश और ठनका गिरने के आसार, जानें मौसम अपडेट

Bihar Weather News Live: पटना सहित समूचे बिहार में रविवार की सुबह कोहरा और ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. प्रदेश में अगले 48 घंटे में ठंड और कम होगी. दिन का पारा बढ़ने की संभावना है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

Live Updates
2:41 PM. 9 Jan 22 2:41 PM. 9 Jan

बारिश के चलते बढ़ी ठंड

बिहार में बारिश के चलते तेज हवाओं ने मौसम में ठंड बढ़ा दी. मौसम विभाग के अनुसार बूंदा बांदी के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा. आने वाले एक दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है.

2:41 PM. 9 Jan 22 2:41 PM. 9 Jan

ठंड से अभी नहीं मिल पायेगी लोगों को निजात

रविवार को खिले-खिले धूप निकलने से लोगों में ठंड के कम हो जाने की चर्चाएं जोर हो गयी, लेकिन मौसम विभाग की माने तो पूरे जनवरी माह ठंड के चपेट में रहेगा. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तामपान में खास अंतर नहीं आने का संकेत है.

2:41 PM. 9 Jan 22 2:41 PM. 9 Jan

न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस हुआ

आसमान साफ रहने और धूप खिलने से पर्यटक शहर राजगीर का मौसम सुहाना हो गया है. इससे तापमान का पारा भी ऊपर चढ़ा है. न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.

2:41 PM. 9 Jan 22 2:41 PM. 9 Jan

धूप में गर्माहट से कनकनी से मिली राहत

छह दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे लोगों को शनिवार को मौसम ने राहत दी है. सुबह से ही आसमान में सूरज चमकने लगे हैं. हवा की रफ्तार भी मंद पड़ी है. लिहाजा धूप में गर्मी का एहसास हो रहा है. शनिवार की सुबह से ही आसमान साफ है. रोज की तरह सुबह लगने वाला कोहरे से छुटकारा मिल गया है.

2:41 PM. 9 Jan 22 2:41 PM. 9 Jan

दक्षिण बिहार में बना हुआ है प्रतिचक्रवात

मौसम विज्ञान के अनुसार वर्तमान में दक्षिण बिहार में प्रतिचक्रवात बना हुआ है. उसका प्रभाव दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक फैला है. दो दिन तक बारिश होने की पूरी संभावना है.

2:41 PM. 9 Jan 22 2:41 PM. 9 Jan

ज हवाओं ने बढ़ायी ठंड

बारिश होने के कारण तेज हवाओं ने मौसम में ठंड बढ़ा दी. बारिश के साथ ठंड व गलन भी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार बूंदा बांदी के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा. आने वाले एक दो दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है.

9:55 AM. 9 Jan 22 9:55 AM. 9 Jan

बिहार में एक बार फिर शीत लहर की संभावना

11 जनवरी को बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश और ठनका गिरने के आसार बन रहे है. इसके बाद बिहार में एक बार फिर शीत लहर की संभावना है. मकर संक्रांति के समय बिहार में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही होगी.

9:44 AM. 9 Jan 22 9:44 AM. 9 Jan

खराब मौसम के कारण मगध और राजधानी लेट पहुंची पटना

पटना. मौसम में बदलाव होने के बाद भी देर रात व अहले सुबह में कोहरा होने से उसका असर ट्रेनों के परिचालन पर हो रहा है. इससे कई ट्रेन विलंब से पटना पहुंच रही है. नयी दिल्ली जानेवाली ट्रेनों की आवाजाही में विलंब हो रही है. संपूर्ण क्रांति आधा घंटा, श्रमजीवी एक घंटा विलंब से पटना जंक्शन आयी. सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पाटलिपुत्र जंक्शन आयी. वही राजेंद्र नगर से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी सवा दो घंटे विलंब से शनिवार को दिल्ली पहुंची.

9:44 AM. 9 Jan 22 9:44 AM. 9 Jan

11 जनवरी को अधिकतर जिलों में बारिश और ठनका गिरने के आसार

आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मौसम में विशेष बदलाव 11 जनवरी से देखा जायेगा. 11 जनवरी को बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश और ठनका गिरने के आसार बन रहे है. इसके बाद बिहार में एक बार फिर शीत लहर की संभावना है. कहा जा सकता है कि मकर संक्रांति के समय बिहार में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही होगी.

9:44 AM. 9 Jan 22 9:44 AM. 9 Jan

शनिवार को और बढ़ा पारा

शुक्रवार की तुलना में शनिवार को भी रात और दिन के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया. पटना में पारा सामान्य से चार डिग्री ऊपर 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा.

8:03 AM. 9 Jan 22 8:03 AM. 9 Jan

बिहार में अगले 48 घंटे मे ठंड और कम होगी

बिहार में अगले 48 घंटे मे ठंड और कम होगी. इस दौरान दिन और रात का तापमान और बढ़ेगा. आइएमडी पटना की रिपोर्ट के मुताबिक विशेष रुप से रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस इजाफे के आसार है. हालांकि सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे के हालात तकरीबन समूचे प्रदेश में बने रहेगे. आठ और नौ जनवरी को दक्षिण-मध्य-पश्चिम बिहार में कुछ एक जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है.

मुख्य बातें

Bihar Weather News Live: पटना सहित समूचे बिहार में रविवार की सुबह कोहरा और ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. प्रदेश में अगले 48 घंटे में ठंड और कम होगी. दिन का पारा बढ़ने की संभावना है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >