Bihar Weather Live: बिहार में अभी और गिरेगा पारा, 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Live: बिहार के कई जिलों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है. 27 से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम में बदलाव होने की पूरी संभावना है.

1:19 AM. 27 Dec 21 1:19 AM. 27 Dec

दो दिनों मेंआयेगी ठिठुरन, बारिश के भी आसार

पटना समेत पूरे बिहार में अगले दो दिनों में कड़ाके की ठंड पड़नेवाली है. मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में कई जगहों पर वर्षा भी हो सकती है.

11:58 PM. 26 Dec 21 11:58 PM. 26 Dec

बिहार में अभी और गिरेगा पारा, 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश का अलर्ट

बिहार में 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में ठंड के बढ़ने के आसार बढ़ गए है. मौसम विभाग के मुताबिक, यहां मौसम में बदलाव दिखेगा. वहीं, शनिवार को गया 7.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जबकि, पटना में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

11:58 PM. 26 Dec 21 11:58 PM. 26 Dec

बिहार में सर्दी का कहर जारी

बिहार में सर्दी का सितम जारी है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इसी बीच हवा का रुख बदलते ही ठंड से आंशिक राहत मिली है. पिछले तीन-चार दिनों के मुकाबले अब न्यूनतम पारा 3 से 4 डिग्री तक ऊपर चढ़ा है. बताया जा रहा है कि मौसम में हुए बदलाव की वजह से हवा की दिशा में बदलाव और न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी हुई है.

8:02 PM. 26 Dec 21 8:02 PM. 26 Dec

पटना का न्यूनतम पारा एक डिग्री ऊपर चढ़ा

पटना का न्यूनतम पारा एक डिग्री ऊपर चढ़ा है. वहीं 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री औसत अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

8:02 PM. 26 Dec 21 8:02 PM. 26 Dec

आज ठंड से मिली थोड़ी राहत

बिहार में हवा का रुख बदलते ही ठंड से थोड़ी राहत मिली है. पिछले तीन चार दिनों के मुकाबले आज न्यूनतम पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर चढ़ा है. कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

5:39 PM. 26 Dec 21 5:39 PM. 26 Dec

बिहार के मौसम में बदलाव होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी यूपी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पटना समेत पूरे बिहार के मौसम में बदलाव होने की संभावना हैं. हवा की दिशा बदलने के कारण ठंड से राहत है.

5:39 PM. 26 Dec 21 5:39 PM. 26 Dec

इन जिलों में होगी हल्की बारिश

बिहार के इन जिलों में 29 दिसंबर दिन मंगलवार को बारिश होने की संभावना है. 29 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश होगी.

5:39 PM. 26 Dec 21 5:39 PM. 26 Dec

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

27 दिसंबर यानि कल से ही आसमान में बादलों का बसेरा दिखने लगेगा. 28 और 29 दिसंबर को पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में बारिश होने की संभावना 90 प्रतिशत है. बारिश लगभग 6 मिलीमीटर होगी. इन जिलों में बरिश के साथ 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलेगी.

5:39 PM. 26 Dec 21 5:39 PM. 26 Dec

कल से बिहार में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि इस साल दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है. इसकी वजह कोई सिस्टम डेवलप नहीं होना है. पिछले साल पांच-छह बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हुआ था. लेकिन इस बार अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं दिखा है. हालांकि 27 से 29 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है. इससे बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.

5:39 PM. 26 Dec 21 5:39 PM. 26 Dec

आज शाम होते ही ठंड में होगी वृद्धि

बिहार में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वही न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि शाम होते ही ठंड में वृद्धि हुई. हवा चलने से लोगों को ठंड के साथ कनकनी भी देर शाम से महसूस होने लगेगी.

5:39 PM. 26 Dec 21 5:39 PM. 26 Dec

आज रात तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम में बदलाव होगा, इससे तापमान में गिरावट आ सकती है. दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इस दौरान पांच से 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. शनिवार को पूरबा हवा चली. इससे रात के तापमान में करीब 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई.

5:39 PM. 26 Dec 21 5:39 PM. 26 Dec

बिहार में 24 घंटे में 2.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ा रात का पारा

उतर बिहार में पूरबा हवा चलने से मौसम में बदलाव दिखा. रात का तापमान बढ़ा है, दिन के तापमान में भी मामूली वृद्धि हुई है. 27 दिसंबर से मौसम मे बदलाव के संकेत मिल रहे है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, लेकिन सोमवार से आसमान में बादल छाये रहने व हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.

मुख्य बातें

Bihar Weather Live: बिहार के कई जिलों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है. 27 से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम में बदलाव होने की पूरी संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >