Weather Alert: बिहार में कहर बरपा रही सर्दी, जानलेवा ठंड से दो शिक्षिका समेत 11 की मौत

Weather Alert: गोपालगंज में ठंड के जानलेवा बनने से अब तक दो शिक्षिकाओं की मौत भी हो चुकी है. बात अगर पिछले तीन दिन की करें तो यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में ठंड का सितम लगातार जारी है. कड़ाके की ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है. पिछले कई दिनों से लगातार जारी ठंड के बीच गोपालगंज में लोगों की लगातार हो रही मौत ने चिंता बढ़ा दी है. गोपालगंज में ठंड के जानलेवा बनने से अब तक दो शिक्षिकाओं की मौत भी हो चुकी है. बात अगर पिछले तीन दिन की करें तो यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है. ये आंकड़े सिर्फ मॉडल सदर अस्पताल के हैं. निजी अस्पतालों की संख्या जोड़ दी जाए तो सात लोगों की मौत हो चुकी है.

जानलेवा ठंड

मृत शिक्षिका पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के कपूरी गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी आशा कुमारी (46 वर्ष) थीं, जो प्राथमिक विद्यालय रामपुर में कार्यरत थीं. घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. विद्यालय के शिक्षकों व परिजनों ने बताया कि आशा कुमारी को ठंड लगने के कारण तबीयत बिगड़ गयी. इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर ले जाया गया. शनिवार की अहले सुबह इलाज के दौरान गोरखपुर में ही उनकी मौत हो गयी.

बेगूसराय और औरंगाबाद में भी हो चुकी है ठंड से मौत

बेगूसराय में में भी 6 जनवरी को कड़ाके की ठंड से रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की मौत हो गयी थी. यात्री रेलवे स्टेशन पर पानी पीते-पीते अचानक गिरकर मर गया था. वहीं औरंगाबाद में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा नवादा में एक 12 वर्षीय किशोर की जान ठंड लगने से चली गयी है. कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से बीमार लोगों की संख्या भी बढ़ गयी है.

Also Read: पटना समेत आठ शहरों में शिमला से भी ज्यादा ठंड, 22 किमी की रफ्तार से चल रही बफीर्ली हवा, जानें कब मिलेगी राहत
सीवियर कोल्ड-डे के आगोश में रहा शनिवार और रविवार

शनिवार का अधिकतम तापमान औसत से सात डिग्री कम रहा, जो सीवियर कोल्ड-डे को लेकर मौसम विभाग के मानक पर खरा उतरा. ऐसे में लोगों को पूरे दिन कड़ाके की ठंड सताती रही व कंपकंपाती रही. दिन का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रिकार्ड किया गया. आर्द्रता न्यूनतम 72 व अधिकतम 88 फीसदी दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >