Bihar News: महिला मित्र से मिलने पहुंचे दारोगा को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल

Bihar News ग्रामीणों का आरोप था कि दारोगा जब चिउटाहा ओपी में पदस्थापित था तब भी दूध लेने के बहाने बैरागी सोनबरसा गांव में उक्त महिला के घर आता-जाता रहता था.

हरनाटांड़ (पचं). पुलिस जिला बगहा अंतर्गत चिउटाहा ओपी क्षेत मे एक दारोगा को ग्रामीणों ने महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए बंधक बना कर जमकर पिटायी कर दी. इसके बाद इस घटना का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वायरल वीडियो के अनुसार 2011- 12 मे चिउटाहा ओपी मे तैनात दारोगा शिवशंकर सिंह यादव वर्तमान समय मे मुंगेर जिले की स्पेशल शाखा मे तैनात है. वह बीते मंगलवार की रात चिउटाहा ओपी क्षेत के बैरागी सोनबरसा गांव में महिला मित्र से मिलने आया हुआ था.

इसी दौरान पड़ोसियों तथा अन्य ग्रामीणों ने दारोगा को पकड़ कर बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों का आरोप था कि दारोगा जब चिउटाहा ओपी में पदस्थापित था तब भी दूध लेने के बहाने बैरागी सोनबरसा गांव में उक्त महिला के घर आता-जाता रहता था.

Also Read: गया में सेंसरयुक्त डस्टबीन पर काम कर रहे स्कूली बच्चे, कचरा बाहर फेंकने पर देगा अल्टीमेटम और खींच लेगा फोटो

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >