Vikramshila Bridge: भागलपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. विक्रमशिला पुल, जिसका एक स्लैब कुछ दिनों पहले गंगा में समा गया था, उस पर जल्द ही गाड़ियां चलनी शुरू हो जायेंगी. इस पुल का तीसरा बेली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. ऐसे में गाड़ियों के जल्द आवागमन के लिए 24 मीटर के तीसरे और अंतिम बेली ब्रिज की लॉचिंग शुक्रवार को होने की संभावना है. इसके लिए तीसरे ब्रिज की तैयारी लगभग पूरी हो गई है.
लॉचिंग के बाद तय होगा ट्रायल का दिन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर रात इसे पूरी तरह तैयार कर लेने की प्लानिंग थी. इसके लॉन्च करने के बाद तीनों बेली ब्रिज को टीम एक बार चेक करेगी और गाड़ियों के ट्रायल का दिन तय करेगी. उसके बाद गाड़ी चलाकर ट्रायल लिया जायेगा.
सब कुछ ठीक रहा तो इस पुल पर पांच जून से परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. ब्रिज को तैयार कर रही बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को तीसरे 24 मीटर वाले बेली ब्रिज को लॉन्च करने की पूरी संभावना है. काम तेजी से किया जा रहा है.
वन-वे होगा गाड़ियों का परिचालन
बेली ब्रिज पर वन-वे गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा. यह तय पहले से ही कर लिया गया है. वन-वे परिचालन की व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से कैंप लगाया जाएगा. जिससे व्यवस्थित तरीके से गाड़ियों का परिचालन किया जा सके. जानकारी के मुताबिक, इस पर बड़े गाड़ियों का परिचालन नहीं किया जाएगा.
अब तक विक्रमशिला पुल को लेकर क्या-क्या किया गया?
- 3 मई: विक्रमशिला पुल के 34 मीटर का स्लैब गंगा में समा गया. इसके बाद आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई.
- 4 मई: बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने तीन महीने में काम पूरा होने की बात कही. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर सेना की मदद मांगी. इंजीनियर्स की टीम ने जांच की और एलिगेटर क्रेकिंग होने की बात कही.
- 5 मई: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की टीम भागलपुर पहुंची और घटनास्थल पर असेसमेंट शुरू किया.
- 6 मई: बीआरओ की टीम का असेसमेंट पूरा हुआ. इसके बाद पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने पुल का निरीक्षण कर बीआरओ की टीम से बेली ब्रिज के बारे में जानकारी ली.
- 19 मई: टूटे स्लैब पर पहले बेली ब्रिज की लॉचिंग
- 24 मई: दूसरे बेली ब्रिज के गार्डर लांच
Also Read: बिहार में अब बस का वेट करने का झंझट खत्म, ऐप देगा लाइव लोकेशन की जानकारी
