Yearly Cancer Horoscope 2023: कर्क राशि के लिए साल 2023 ठीक नहीं, रहेगा कष्टकारी

कर्क राशिवालों के लिए साल 2023 वैसे तो औसत रहेगा. लेकिन अगले साल को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार वार्षिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप साल 2023 की प्लानिंग कर सकें…

कर्क राशि- सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2023 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा. मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. साल 2023 कैसा रहेगा, इसको लेकर कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से आने वाला साल 2023 कैसा रहेगा.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में कई तरह से उतार-चढ़ाव बना रहेगा. मंगल के साथ शनि कमजोर होने के कारण वर्ष के अप्रैल माह तक पारिवारिक जीवन में कष्ट बना रहेगा. परिवार में तनाव की स्थिति बना रहेगा, जिसे मन आपका खुश नहीं रहेगा. इस समय आपको सावधानी रखनी होगी. माता -पिता के सेहत में बदलाव होगा. उनके ऊपर ध्यान दे. वर्ष के अंत में स्थिति सामान्य हो जायेगा. आपके बच्चे का समाज में मान सम्मान बना रहेगा. कोई नयी उपलब्धि मिलेगा. जिन लोगो को बच्चे को लेकर उदासी है. वर्ष के अंत तक संतान का योग है. भाई-बहनों का सहयोग मिलाजुला रहेगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा. सम्पति भूमि तथा वाहन खरीदारी हो सकता है.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में कई तरह से उच्च नीच बना रहेगा. अप्रैल के बाद आपके व्यापार ठीक चलेगा. अगस्त महीने के बाद आपके व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. कई रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. अपना दस्तावेज को ठीक करके रखे. सरकार से थोड़ी तकलीफ होगी. व्यापार के लिए कही लम्बी यात्रा करने को मिलेगा. उसमे मुनाफा होगा. आय के साथ व्यय बना रहेगा. नये निवेश सोच समझ कर करें. जो लोग नौकरी कर रहे है, अपने विरोधियों से संभल कर रहे. आपको परेशान करेंगे. आपके अधिकारी का पूरा सहयोग नहीं मिल पायेगा. वर्ष के मध्य से आपके आमदनी बढ़ेंगे. साथ ही नौकरी में बदलाव हो सकता है. अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें. जो लोग विदेश जाने का पलान किये है. वह सफल होंगे.

शिक्षा एवं करियर

छात्रों के लिए यह वर्ष की शुरुआत ठीक रहेगा. पढ़ाई -लिखाई में उत्तम रहेंगे. मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेगा, जिसे आपका मन प्रसन्न रहेगा. अप्रैल महीने के बाद आपका पढ़ाई में बाधा उत्पन होगा. जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे है. अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगा. वर्ष के शुरुआत में आपका करियर से पूरा सहयोग नहीं मिलेगा. अधिकारी का सहयोग नहीं मिलेगा. सावधानी से कार्य करें. अप्रैल के बाद आपका भाग्य के साथ करियर का पूरा सहयोग मिलेगा. आप अपने योगता के ऊपर आप किसी अच्छे जगह चयनित होंगे.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में आप सफल होंगे. आपके मित्र का पूरा सहयोग मिलेगा. नये मित्र मिलेंगे. आप अपने किसी खाश मित्र के साथ प्रेम संबंध में बंध जायेंगे. पुराने मित्र बिछड़ जायेंगे उनके साथ तनाव बनेगा. दाम्पत्य जीवन खुश्मय बना रहेगा. पत्नी का प्यार मिलेगा. दोनों कही यात्रा पर जा सकते है. जिसे आपके रिश्ते में और रोमांस बढ़ जायेगा. जो लोग लिविंग रिलेसन में है. वह थोड़ा संभल कर रहे. रिश्ते में तनाव बनेगा.

स्वास्थ्य

यह वर्ष आपके शुरुआत में स्वास्थ्य में समस्या बना रहेगा. पैर का दर्द तथा जॉइंट में दर्द की समस्या बना रहेगा. मई माह के बाद आपके छाती में संक्रमण बनेगा. खान- पान पर ध्यान दें तथा सुबह में टहले.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- नीला

शुभ रत्न- पुखराज के साथ मोती धारण करे

उपाय– चन्द्रमा का पूजन करे या दुर्गा माता का पूजन करेऔर शाम में दीपक जलाये.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >