वैशाली: महुआ में लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Electricity News : उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती के कारण कुलर, पंखा, एसी के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण भी बंद

महुआ (वैशाली) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Electricity News : महुआ के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है. उपभोक्ताओं आंदोलन करने की चेतावनी दे रही है. इनलोगों का शिकायत है कि इस भीषण गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है. इसी दौरान लगातार बिजली कटौती ने हाल बेहाल कर दिया है.

जानकारी के अनुसार महुआ तथा पिरोई सब स्टेशन के ग्रामीण फीडरों में बीते कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली का खेल जारी है. उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती के कारण कुलर, पंखा, एसी के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी होती रहती है.

गर्मी से राहत के लिए पेड़ का सहारा ले रहे ग्रामीण

गर्मी से व्याकुल लोग राहत पाने के लिय पेड़ पौधे का सहारा खोजते रहते है. फिर भी विद्युत विभाग के अधिकारी, पदाधिकारी खामोश बैठे रहते है. पिरोई सब स्टेशन के एजी टू फीडर अंतर्गत फुलवरिया के पूर्व पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह, मनोज कुमार, ललित कुमार के साथ अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि बीते कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली का खेल जारी है.

इधर… सिघाड़ा में लो वोल्टेज ने समस्या बढ़ाई

वही महुआ सब स्टेशन से जुड़े सिंघाड़ा वन तथा टू फीडर के उपभोक्ता संजय सिंह, देवेंद्र साह, नरेश राय, अजीत कुमार, राजीव सिंह के साथ अन्य ने बताया कि बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या चिढ़ा रही है. गर्मी के दिनों में बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या रात्रि में नींद हराम कर रही है.

नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की मांग की

उपभोक्ताओं ने विभाग के वरीय अधिकारी पदाधिकारियों से इस प्रकार की समस्याओं को दूर कराते हुए नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति की मांग की है. अन्यथा उपभोक्ताओं ने बाध्य होकर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है.जिसकी जवाबदेही विभाग की होगी.

इसे भी जानें. स्कूल पहुंचे बिना ऐप पर दर्ज कर दी हाजिरी, शिक्षक पर गड़बड़ी का आरोप, गोपालगंज DEO ने जारी किया नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >