हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी गांव की रहने वाली एक नवविवाहिता ने मायके से दहेज में बारह लाख रुपये नही लाने पर पत्नी को मारपीट कर प्रताड़ित कर के घर से निकाल देने का मामला दर्ज कराया. सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी में दिग्घी कला गांव निवासी नवविवाहिता हिना कुमारी ने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी गांव की रहने वाली एक नवविवाहिता ने मायके से दहेज में बारह लाख रुपये नही लाने पर पत्नी को मारपीट कर प्रताड़ित कर के घर से निकाल देने का मामला दर्ज कराया.
सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी में दिग्घी कला गांव निवासी नवविवाहिता हिना कुमारी ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिले के चकला गांव निवासी वर्तमान में दिल्ली यूपीएससी कार्यालय दिल्ली में कार्यरत कर्मचारी विप्लव कुमार से की गयी थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वालों द्वार दहेज में 12 लाख रुपये मायके से लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था.
पैसा नही दिये जाने पर ससुराल वालों द्वारा हमेशा प्रताड़ित और मारपीट कर घर से निकाल दिया. इस मामले में पत्नी हिना कुमारी ने सदर थाने में मामला दर्ज करायी है. इसमें पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों को आरोपित किया गया.