डॉक्टर से मारपीट के दोषियों की अविलंब हो गिरफ्तारी

हाजीपुर : चिकित्सकों के संगठन भासा की बैठक में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रशांत के साथ की गयी मारपीट की घटना पर रोष प्रकट किया गया. गुरुवार को सदर अस्पताल के डीएस कार्यालय में भासा की आपातकालीन बैठक हुई. बैठक में संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ रंजीत कुमार, संयुक्त सचिव डॉ आसमा परवीन, जिला […]

हाजीपुर : चिकित्सकों के संगठन भासा की बैठक में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रशांत के साथ की गयी मारपीट की घटना पर रोष प्रकट किया गया. गुरुवार को सदर अस्पताल के डीएस कार्यालय में भासा की आपातकालीन बैठक हुई. बैठक में संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ रंजीत कुमार, संयुक्त सचिव डॉ आसमा परवीन,

जिला सचिव डॉ शशिभूषण प्रसाद, बीएसडी हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन के प्रधान महासचिव डॉ ठाकुर मुकेश सिंह चौहान, डॉ अनिल शर्मा, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ एसके दिवाकर, डॉ तौसीफुल हक, डॉ प्रणय पुंज आदि ने भाग लिया. बैठक में चिकित्सकों पर हो रहे हमले की निंदा करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गयी. डॉक्टरों को पूर्ण सुरक्षा देने और सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से मारपीट के मामले में दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की गयी. संगठन की ओर से इन मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा.

पैसा मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट : हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट के पास गन्ने के रस का पैसा मांगने पर एक दूकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया. दुकानदार को लहूलुहान देख लोगों ने आरोपित को पकड़ कर सदर थाने के हवाले कर दिया. घायल दूकानदार सुरेंद्र दास ने जानकारी दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >