यूपी के मुख्यमंत्री को बरखास्त करें राष्ट्रपति

नाराजगी . सहारनपुर में अनुसूचित जाति पर कार्रवाई के खिलाफ राजद ने निकाला जुलूस हाजीपुर : नगर में सोमवार की दोपहर राजद नेताओं के नेतृत्व में रविदास समाज के दर्जनों लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का अर्थी जुलूस निकाला. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अनुसूचित जाति के लोगों पर की गयी कार्रवाई […]

नाराजगी . सहारनपुर में अनुसूचित जाति पर कार्रवाई के खिलाफ राजद ने निकाला जुलूस

हाजीपुर : नगर में सोमवार की दोपहर राजद नेताओं के नेतृत्व में रविदास समाज के दर्जनों लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का अर्थी जुलूस निकाला. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अनुसूचित जाति के लोगों पर की गयी कार्रवाई के विरोध में जुलूस निकाला गया. जुलूस हाजीपुर रेलवे स्टेशन परिसर से निकला और स्थानीय कौनहारा घाट पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री की अरथी को जल समाधि दी गयी. स्टेशन परिसर से जुलूस निकलने के बाद नगर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा.
गाजे-बाजे के साथ अरथी जुलूस कौनहारा घाट स्थित श्मशान स्थल पहुंचा. राजद नेता बालेंद्र दास ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कौनहारा घाट पर यूपी के सीएम की अर्थी का दाह संस्कार किया जाना था. लेकिन हिंदू समाज में योगी को जलाने की प्रथा मान्य नहीं होने के कारण अंत में जल समाधि देने का निर्णय लिया गया.
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र सदर एसडीओ को सौंपा गया. उक्त मांग पत्र के जरिए यूपी के वर्तमान सीएम को बरखाश्त करने की मांग की गयी. मांग पत्र में यह कहा गया कि वर्तमान सीएम के शासन में यूपी में अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के लोग सुरक्षित नहीं रह पायेंगे. जुलूस में राजद नेताओं, रविदास समाज के लोग सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही. इस मौके पर राजद नेत्री विद्या कुमारी राय, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र राय पूर्व जिला पार्षद पूनम देवी, राधा देवी, अशोक प्रभाकर, अमर आजाद एवं विजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >