महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया

महुआ : पूर्व के विवाद को लेकर ससुरालवालों ने चार बच्चों की मां की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. इस संबंध में महिला के पिता ने एक लिखित आवेदन थाने में देकर पति समेत सात लोगों को आरोपित किया है. उक्त घटना कटहरा ओपी क्षेत्र के अबाबकरपुर गांव की है. टुनटुन मल्लिक ने […]

महुआ : पूर्व के विवाद को लेकर ससुरालवालों ने चार बच्चों की मां की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. इस संबंध में महिला के पिता ने एक लिखित आवेदन थाने में देकर पति समेत सात लोगों को आरोपित किया है. उक्त घटना कटहरा ओपी क्षेत्र के अबाबकरपुर गांव की है. टुनटुन मल्लिक ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर पत्नी मंजू देवी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. इस बात की जानकारी मृतक महिला के पिता को तब लगा,

जब किसी व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दिया गया कि बेटी का तबीयत खराब है. सूचना पाकर अपने बेटी के घर पहुंचे मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मोरमिसक गांव निवासी नंदू मल्लिक ने देखा की उसकी पुत्री घर में नहीं है. तभी पता चला की पूर्व के विवाद को लेकर महिला की हत्या कर शव को गायब कर दिया है. इस संबंध में मल्लिक ने एक लिखित आवेदन कटहरा ओपी में देकर दामाद टुनटुन मल्लिक उसके पिता गनौर मल्लिक समेत सात लोगों को आरोपित करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में ओपी अध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >