हर बूथ पर सुनिश्चित करें शांतिपूर्ण मतदान : डीएम

हाजीपुर : हाजीपुर नगर पर्षद और लालगंज नगर पंचायत चुनाव के लिए रविवार को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. आरएन कॉलेज के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रचना पाटील एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले के दोनों नगर निकायों में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों एवं दंडाधिकारियों की ज्वाइंट […]

हाजीपुर : हाजीपुर नगर पर्षद और लालगंज नगर पंचायत चुनाव के लिए रविवार को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. आरएन कॉलेज के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रचना पाटील एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले के दोनों नगर निकायों में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों एवं दंडाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रिफिंग की. डीएम एवं एसपी ने स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने पर बल दिया.

इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को पूरी निष्ठा और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने को कहा. सभी वार्डों में मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश और सुझाव दिये गये. डीएम ने कहा कि मतदान के दौरान यदि किसी भी बूथ पर कोई समस्या आती हो, तो इसकी सूचना तुरंत वरीय पदाधिकारी एवं कंट्रोल रूम को दें. वहीं एसपी ने सभी पोलिंग पार्टी को निर्धारित समय तक मतदान कार्य को तत्परता के साथ अंजाम देने की नसीहत दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >