मीरगंज में बहनों को घसीट कर की िपटाई, केस दर्ज

पीड़ित महिला ने छह पर लगाया मारपीट व छेड़खानी का आरोप मीरगंज : मीरगंज थाना क्षेत्र के तुरहा टोला में पुरानी रंजिश के दौरान महिला और उसके बहन की बेरहमी से पिटाई की गयी. पीड़ित महिला ने गांव के ही छह लोगों पर घर के पास सड़क पर घसीट-घसीट कर पिटाई करने का आरोप लगाया […]

पीड़ित महिला ने छह पर लगाया मारपीट व छेड़खानी का आरोप

मीरगंज : मीरगंज थाना क्षेत्र के तुरहा टोला में पुरानी रंजिश के दौरान महिला और उसके बहन की बेरहमी से पिटाई की गयी. पीड़ित महिला ने गांव के ही छह लोगों पर घर के पास सड़क पर घसीट-घसीट कर पिटाई करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना के बाद से आरोपित सभी गांव छोड़ कर फरार हैं. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि खेत से घर पर पहुंचते ही गांव के बुलेट साह सहित छह लोगों ने घेर लिया. बाल पकड़ कर सड़क पर घसीटने लगे. विरोध करने पर छेड़खानी की गयी. वहीं बचाने के लिए छोटी बहन आयी, तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया. घटना के बाद पीड़ित महिलाओं को इलाज के लिए आसपास के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भरती कराया.
उधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घायल महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी शुरू कर दी है. मीरगंज के थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस घटना की जांच करने के बाद किसी भी हाल में दोषियों को नहीं छोड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >