स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

पातेपुर : पातेपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में लूटपाट के दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृत अरविंद कुमार मुकुंदपुर गांव का रहनेवाला था. एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. यह घटना तब हुई जब वह पातेपुर बाजार स्थित अरविंद ज्वेलर्स बंद कर […]

पातेपुर : पातेपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में लूटपाट के दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृत अरविंद कुमार मुकुंदपुर गांव का रहनेवाला था. एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. यह घटना तब हुई जब वह पातेपुर बाजार स्थित अरविंद ज्वेलर्स बंद कर बाइक से अकेले घर लौट रहा था.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणधीर भट्ठ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर के लिए बाइक से निकला था. इसी दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया. अपराधी व्यवसायी के पास से जेवरात व रुपये लूटने का प्रयास करने लगे. इसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी. गोली व्यवसायी के सीने में लगी और वह मौके पर गिर गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. अपराधी व्यवसायी से क्या लूट कर ले गये यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >