बाइक की चोरी का प्रयास करते दो गिरफ्तार

महनार : महनार सब्जी मंडी मोहल्ला से बीती रात्रि मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास करते दो चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये चोर में एक सीतामढ़ी के बथनाहा थाना के कोडरकट गांव का रहनेवाला है. वहीं, दूसरा रौशन कुमार […]

महनार : महनार सब्जी मंडी मोहल्ला से बीती रात्रि मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास करते दो चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये चोर में एक सीतामढ़ी के बथनाहा थाना के कोडरकट गांव का रहनेवाला है. वहीं, दूसरा रौशन कुमार उर्फ छोटू महनार सब्जी मंडी का रहनेवाला है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. विदित हो कि कुछ माह पूर्व में महनार में कई बाइक की चोरी और छिनतई की घटना घट चुकी है. इसके मद्देनजर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >