हाजीपुर-मुजफफरपुर एनएच 77 पर सड़क हादसा

राघोपर में मजदूरी मांगने पर हाइवा चालक की हत्या हाजीपुर : बीते डेढ़ साल से बकाया मजदूरी मांगने पर एक हाइवा चालक की हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार को रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र में हिम्मतपुर गोप घाट पर हुई. मृतक डब्ल्यू गोप (26) नालंदा जिले के हिलसा थाने के सरहनिया धोसी गांव निवासी रामबली गोप […]

राघोपर में मजदूरी मांगने पर हाइवा चालक की हत्या

हाजीपुर : बीते डेढ़ साल से बकाया मजदूरी मांगने पर एक हाइवा चालक की हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार को रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र में हिम्मतपुर गोप घाट पर हुई. मृतक डब्ल्यू गोप (26) नालंदा जिले के हिलसा थाने के सरहनिया धोसी गांव निवासी रामबली गोप का पुत्र था. इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर हाइवा मालिक व गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी राम प्रवेश राय और एक अन्य हाइवा के चालक के खिलाफ राघोपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
पुलिस ने आरोपित मालिक के दोनों हाइवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार राम प्रवेश राय के हाइवा पर बीते दो साल से डब्ल्यू गोप चालक का काम करता था. बीते डेढ़ साल से मालिक द्वारा उसे मजदूरी नहीं दी जा रही थी. इसको लेकर चालक और मालिक के बीच 20 अप्रैल को नोक-झोंक हुई थी.
इसके बाद डब्ल्यू काम छोड़ कर अपने घर चला गया. 24 अप्रैल को हाइवा मालिक उसके घर पर पहुंचा और डेढ़ साल से बकाया मजदूरी देने का भरोसा देते हुए उसे अपने साथ लेकर चला आया. डब्ल्यू के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को हिम्मतपुर गोप घाट पर मालिक और एक अन्य हाइवा के चालक ने एक साजिश रची और हाइवा साइड करने के दौरान उसके पुत्र की कुचल कर हत्या कर दी. घटना के बाद शव को मौके पर छोड़ कर दोनों फरार हो गये.
रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के हिम्मतपुर गोप घाट पर हुई घटना
मृतक के पिता के बयान पर हाइवा मालिक व एक अन्य चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने आरोपित मालिक के दोनों हाइवा को किया जब्त
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
नालंदा जिले के एक हाइवा चालक की कुचल कर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हाइवा के मालिक और एक अज्ञात चालक पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
रणविजय सिंह, अवर निरीक्षक, रुस्तमपुर ओपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >