बिदुपुर : प्रखंड अंचल अंतर्गत मंसूरपुर चकसिकंदर सरकारी हाट में अवैध रूप से मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं नाला का निर्माण कार्य को रोकने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लिखित शिकायत की है. हाट के अतिक्रमण किये जाने से गत तीन वर्षों से नीलामी भी नहीं हो रही है, जिसके कारण सरकार को राजस्व को क्षति पहुंच रही है.
सरकार के एवं प्रशासन के स्तर से भी अतिक्रमण हटाने का प्रयास नहीं किया गया. लोगों ने आरोप लगाया है कि हाट की भूमि पर पूर्व से जवाहर योजना से चबूतरे का निर्माण एवं ईंट सोलिंग की गयी थी. वर्तमान समय में उक्त चबूतरे को ध्वस्त कर हाट में की गयी सोलिंग को उखाड़ कर कार्य एजेंसी द्वारा लुटवा दिया गया,
जिसके कारण सरकार को लाखों रुपये की राजस्व क्षति पहुंची है. यह भी आरोप लगाया है कि उक्त हाट का कई वर्षों से डाक होती आ रही थी, लेकिन कुछ वर्षों से हाट की भूमि का अतिक्रमण किये जाने के कारण उक्त सैरात की डाक नहीं हो पायी. सरकारी हाट के चारों ओर सरक एवं नाले का निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने डीएम से अविलंब निर्माण कार्य को रोकने तथा उक्त भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है.
