बरातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 77 पर इमादपुर चौक के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही बरातियों से भरी एक बस बीच सड़क पर ही पलट गयी. इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु बस के नीचे दबने के कारण घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, […]

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 77 पर इमादपुर चौक के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही बरातियों से भरी एक बस बीच सड़क पर ही पलट गयी. इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु बस के नीचे दबने के कारण घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, दर्जन भर बराती गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी में लाद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया.

मृतक युवक हाजीपुर के दिग्घी खुर्द निवासी सुनील सिंह का करीब 35 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बस पर सवार बराती दिग्घी निवासी विनय पासवान एवं बीरजू पासवान ने बताया कि हाजीपुर के दिग्घी खुर्द निवासी किशोर पासवान के पुत्र सूरज पासवान की शादी में बस पर सवार होकर करीब 60 लोग मुजफ्फरपुर के मनिकपुरा हरिकेश गांव निवासी राजकुमार पासवान के यहां बरात गयी थी. बरात से लौटने के क्रम में भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक के समीप बस ने चालक ने संतुलन खो दिया और बस डिवाइडर से टकरा कर बीच सड़क पर ही पलट गयी. इसमें वीरेंद्र कुमार की मौत बस के नीचे दब जाने से हो गयी.

वहीं, धर्मेंद्र, गोलू , कमलेश सहित दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस एसआइ जटाशंकर मिश्रा एवं आर के शर्मा दल बल के साथ पहुंचकर जेसीबी मंगवाकर बस के नीचे दबे वीरेंद्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया एवं बस को सड़क किनारे कर अपने कब्जे में कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >