चंवर में स्थित गड‍्ढे में डूबने से बच्चे की मौत

वैशाली : सलेमपुर पंचायत के हबीबपुर चंवर स्थित गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना का खुलासा सोमवार की देर शाम तब हुआ, जब शव को लोगों ने तैरते हुए देखा. मृतक आठ वर्षीय मो. एहसान हबीबपुर गांव निवासी मो. मुसलिम का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर से […]

वैशाली : सलेमपुर पंचायत के हबीबपुर चंवर स्थित गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना का खुलासा सोमवार की देर शाम तब हुआ, जब शव को लोगों ने तैरते हुए देखा.

मृतक आठ वर्षीय मो. एहसान हबीबपुर गांव निवासी मो. मुसलिम का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर से ही मो. एहसान घर से गायब था. परिजन गांव और आसपास के रिश्तेदारों के यहां खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान शाम में परिजनों को जानकारी मिली कि उसे दोपहर में चंवर की ओर जाते देखा गया है.
इसके बाद परिजन चंवर में पहुंचे. अंधेरा होने के कारण खोजबीन में काफी परेशानी हो रही थी. परिजन शव की खोजबीन कर ही रहे थे कि एक ग्रामीण की नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी. इसके बाद शव को बाहर निकाला गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाने की पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी. थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >