दुर्घटना में बाइक सवार घायल

लालगंज : लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग पर टोटहां चौक के सामीप सोमवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक युवक बुरी तरह घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों ने क्षेत्र स्थित निजी क्लिनिक में भरती कराया. घटना के बाद दूसरा बाइक चालक भाग निकला. घायल की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना […]

लालगंज : लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग पर टोटहां चौक के सामीप सोमवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक युवक बुरी तरह घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों ने क्षेत्र स्थित निजी क्लिनिक में भरती कराया. घटना के बाद दूसरा बाइक चालक भाग निकला. घायल की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई. युवक लालगंज के जलालपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >