फायरिंग कर दिया घटना को अंजाम

हत्या कर शव रेल लाइन पर फेंका महनार : दो दिनों से गायब छात्र सत्यम का शव रविवार को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के समीप रेलवे लाइन के समीप पुलिस ने बरामद किया. मृतक छात्र महनार थाने के पहाड़पुर बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र था. सत्यम महनार आरपीएस […]

हत्या कर शव रेल लाइन पर फेंका

महनार : दो दिनों से गायब छात्र सत्यम का शव रविवार को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के समीप रेलवे लाइन के समीप पुलिस ने बरामद किया. मृतक छात्र महनार थाने के पहाड़पुर बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र था. सत्यम महनार आरपीएस कॉलेज का बीए का छात्र था. उसका पूरा परिवार इन दिनों पटना में रहता था. सत्यम भी अपने परिवार के साथ पटना में ही रह रहा था. दो दिन पूर्व उसके किसी दोस्त ने फोन कर उसे बुलाया था.
घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी. रविवार को राजेंद्र नगर रेल लाइन पर उसका शव फेंका पाया गया. इस संबंध में पटना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सत्यम का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव विशनपुर पहुंचा, घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. महिलाएं बार-बार बेहोश हो जा रही थी. गांव वाले संभालने की कोशिश कर रहे थे. हर तरह रोने की आवाज आ रही थी. पूरे गांव एवं आसपास में सत्यम की मौत की खबर से शोक की लहर और मातम पसरा हुआ था. देर शाम शव का दाह संस्कार हसनपुर तीन मुहानी गंगा घाट पर किया गया.
पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर मिला शव
मृतक सत्यम महनार के विशनपुर गांव का था रहने वाला
शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम, पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >