सहदेई में मनायी गयी वीर कुंवर सिंह की जयंती

देसरी : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के जयंती समारोह क्षत्रिय कल्याण समिति महनार के द्वारा सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पोहियार पंचायत के रामपुर बघेल में धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का अध्यक्षता ऋषिकेश सिंह ने की. संचालन रामनरेश सिंह ने किया. संचालन करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उनके […]

देसरी : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के जयंती समारोह क्षत्रिय कल्याण समिति महनार के द्वारा सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पोहियार पंचायत के रामपुर बघेल में धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का अध्यक्षता ऋषिकेश सिंह ने की. संचालन रामनरेश सिंह ने किया. संचालन करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उनके बताये मार्ग पर आज युवाओं को चलाने की आवश्यकता है. मौके पर धीरेंद्र सिंह, संत सिंह, शिवकुमार सिंह उपस्थित थे.

महुआ में राजद कार्यकर्ताओं ने मनायी जयंती : महुआ नगर. स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी अमर बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर महुआ मे राजद कार्यकर्ता ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया. राष्ट्रीय जनता दल के महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलाम की अध्यक्षता मे महुआ के सिघाड़ा मे जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मौके पर ललन प्रसाद यादव , मो खुर्शीद सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >