अपहरण मामले में एक धराया

गोरौल : गोरौल थाना क्षेत्र के व्यासचक गांव में गुरुवार की रात उस समय अफरातफरी मच गयी, जब पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. परिजन कुछ समझ नहीं पाए कि मामला क्या है. इस संबंध में परिजन जब गोरौल थाने की पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने अनभिज्ञता जतायी. इसको लेकर परिजन […]

गोरौल : गोरौल थाना क्षेत्र के व्यासचक गांव में गुरुवार की रात उस समय अफरातफरी मच गयी, जब पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. परिजन कुछ समझ नहीं पाए कि मामला क्या है. इस संबंध में परिजन जब गोरौल थाने की पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने अनभिज्ञता जतायी. इसको लेकर परिजन और परेशान हो गए. बाद में पता चला कि बगहा पुलिस किसी कांड में युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. हालांकि देर रात तक इसका खुलासा नहीं हुआ कि पुलिस आखिर किस परिस्थिति में युवक को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार बगहा के रामनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक नारायण मंडल बुधवार को गोरौल थाने पर पहुंचे थे. उन्होंने गोरौल पुलिस को बताया कि व्यासचक गांव निवासी विक्की कुमार उर्फ सुमित कुमार रामनगर थाने की पुलिस का वांछित अभियुक्त है. अपहरण के
एक मामले में थाना कांड संख्या 129/17 में उसकी संलिप्ता उजागर हुई है. इसके बाद गोरौल पुलिस के सहयोग से बगहा पुलिस ने विक्की को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने परिजनों को मामले के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया और विक्की को अपने साथ लेकर चली गयी, जिसके कारण परिजनों को यह परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >