उचक्कों ने खाते से 41 हजार रुपये उड़ाये

हाजीपुर : बैंक का अधिकारी बन कर उचक्कों ने एक व्यक्ति के खाते से 41 हजार रुपये उड़ा लिये. इसका खुलासा गुरुवार को तब हुआ, जब खाताधारी बैंक में रुपये की निकासी करने पहुंचे थे. इस संबंध में सदर थाना क्षेत्र के चाणक्य कॉलोनी निवासी आनंद कुमार के बयान पर गुरुवार को सदर थाने में […]

हाजीपुर : बैंक का अधिकारी बन कर उचक्कों ने एक व्यक्ति के खाते से 41 हजार रुपये उड़ा लिये. इसका खुलासा गुरुवार को तब हुआ, जब खाताधारी बैंक में रुपये की निकासी करने पहुंचे थे. इस संबंध में सदर थाना क्षेत्र के चाणक्य कॉलोनी निवासी आनंद कुमार के बयान पर गुरुवार को सदर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.

आनंद कुमार के मोबाइल पर बुधवार को एक व्यक्ति ने फोन किया. उसने अपने को एसबीआइ का अधिकारी होने और एटीएम बंद होने की स्थिति में रिनुयल करने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर और पिनकोड की जानकारी हासिल कर ली. गुरुवार को आनंद कुमार बैंक में पहुंच कर शाखा प्रबंधक से मिले और अपना एटीएम बंद होने और फोन किये जाने की घटना की जानकारी दी. प्रबंधक ने जब उनके खाते का स्टेटमेंट निकाला, तो पाया कि उनके खाते से 41 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. इसके बाद प्रबंधक ने उनके खाते को फ्रिज कर दिया.

और मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >