गाड़ी से कुचल फौजी की मौत

महुआ-ताजपुर मार्ग पर हुआ हादसा, चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार पातेपुर : महुआ-ताजपुर मार्ग पर मंगलवार को बरडीहा पेट्रोल पंप के सामने आ रही अनियंत्रित सवारी गाड़ी एक फौजी को कुचलती हुई भाग निकली. बरडीहा तुर्की पंचायत के बरडीहा गांव निवासी जितेंद्र राम ताजपुर दिशा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था. बरडीहा पेट्रोल […]

महुआ-ताजपुर मार्ग पर हुआ हादसा, चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार

पातेपुर : महुआ-ताजपुर मार्ग पर मंगलवार को बरडीहा पेट्रोल पंप के सामने आ रही अनियंत्रित सवारी गाड़ी एक फौजी को कुचलती हुई भाग निकली. बरडीहा तुर्की पंचायत के बरडीहा गांव निवासी जितेंद्र राम ताजपुर दिशा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था. बरडीहा पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल से उतर कर रोड पार करने के समय ताजपुर दिशा से आ रही तेज सवारी गाड़ी फौजी जितेंद्र राम को कुचलते हुई भाग निकली. इससे जितेंद्र राम कि मौत हो गयी. दुर्घटना कि खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया.
मौत की खबर कि जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. दुर्घटना कि खबर मिलते ही पातेपुर थाने के पुलिस अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना का जायजा लिया. बताते चलें कि जितेंद्र राम नगालैंड रेजीमेंट में थे. उनकी पोस्टिंग दिल्ली में थी. फौजी भतीजे की शादी में आये हुए थे. शादी 16 अप्रैल को संपन्न हुई थी. शादी के तीसरे दिन ही खुशी गम में बदल गयी. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक एसपी नहीं आयेंगे तब तक जाम नहीं हटेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >