घर में लगी आग से वृद्धा की मौत

लालगंज नगर : लालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के करताहां थाने के घटारो गांव स्थित गैसीन टोले में शनिवार की अहले सुबह एक घर में आग लगने से घर में सोयी एक वृद्ध महिला के जल जाने से उसकी मौत हो गयी. मृतका 75 वर्षीया अशरफी देवी स्व रामबहादुर सिंह की पत्नी थी. आग कैसे लगी, […]

लालगंज नगर : लालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के करताहां थाने के घटारो गांव स्थित गैसीन टोले में शनिवार की अहले सुबह एक घर में आग लगने से घर में सोयी एक वृद्ध महिला के जल जाने से उसकी मौत हो गयी. मृतका 75 वर्षीया अशरफी देवी स्व रामबहादुर सिंह की पत्नी थी. आग कैसे लगी, किसी को कुछ पता नहीं चला सका. इस संबंध में मृतक के पोते आकाश कुमार ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ उस घर में सोया था. शनिवार की सुबह करीब चार बजे उसे आग की लपटों की दहक महसूस हुई. इसके बाद वह उठ कर भागा और बाहर आकर ग्रामीणों को जगाया. तब तक आग की लपटों ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया.

घटना के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण भवेश सिंह, बबलू सिंह, ललन सिंह, रामनरेश सिंह ने बताया कि आग की लपटें काफी तेज थीं. काफी प्रयास किया मगर वृद्धा को बचा नहीं पाये. बताया कि ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में मोटर चला कर आग पर काबू पाया. तब तक सब कुछ जल कर खत्म हो चुका था.

भटौली भगवान गांव में भी एक घर में लगी आग : वहीं दूसरी तरफ भटौली भगवान गांव के वार्ड संख्या आठ में शुक्रवार की रात्रि हरकित सिंह के घर में आग लगने से घर में रखे सभी सामान राख हो गये. इस सबंध में हरकित सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह उसकी पुत्री की शादी थी, जिसकी तैयारी कर ली गयी थी. परंतु इस अगलगी की घटना में उसका सारा सामान जल कर राख हो गया.
करताहां थाने में लिखित सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >