पूर्व महिला मुखिया पर किया जानलेवा हमला

महुआ : प्रखंड क्षेत्र की भदवास पंचायत के पूर्व महिला मुखिया पर जानलेवा हमला किया गया. इसकी सूचना थाने को दी गयी है. जानकारी के अनुसार, भदवास पंचायत की पूर्व मुखिया सविता राय ने बताया कि जब वे अपने घर से बगल में स्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रही थी, तभी उनके […]

महुआ : प्रखंड क्षेत्र की भदवास पंचायत के पूर्व महिला मुखिया पर जानलेवा हमला किया गया. इसकी सूचना थाने को दी गयी है. जानकारी के अनुसार, भदवास पंचायत की पूर्व मुखिया सविता राय ने बताया कि जब वे अपने घर से बगल में स्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रही थी, तभी उनके पड़ोसी प्रमोद राय एवं अन्य ने अपने वैन से उन्हें कुचलने की कोशिश की.
गाड़ी को तेज रफ्तार से आते देख वह भागी. इसी क्रम में बैंक का सड़क किनारे लगी बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में वह बाल-बाल बच गयी. मुखिया ने कहा कि प्रमोद राय पर पूर्व में दर्ज मामले को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जाता है तथा कई बार धमकी भी दी गयी है. श्री राय द्वारा किये गये जानलेवा हमले से वह पूरी तरह से सहम गयी हैं. श्रीमती देवी ने घटना की सूचना महुआ पुलिस को देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >