बाइक की ठोकर से एक घायल

प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल 30 वर्षीय साजन कुमार सदर थाना क्षेत्र के धोबधट्टी का रहने वाला बताया गया. प्राथमिक उपचार […]

प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया

हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल 30 वर्षीय साजन कुमार सदर थाना क्षेत्र के धोबधट्टी का रहने वाला बताया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया. घटना तब हुई, जब वह अपनी मौसी के घर से पैदल अपने घर लौट रहा था. वहां मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार की बाइक से ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >