अलमारी लूटने के बाद चालक की हत्या

पटेढ़ी बेलसर (वैशाली) : बेलसर ओपी क्षेत्र में सोमवार की देर रात टाटा मैजिक पर लदी अलमारी लूटने के बाद अपराधियों ने चालक की गला घोंट कर हत्या कर दी. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को नगवां-बेलसर मार्ग पर सोरहत्था नया टोला के पास सड़क किनारे फेंक दिया. मृतक मनोज माली […]

पटेढ़ी बेलसर (वैशाली) : बेलसर ओपी क्षेत्र में सोमवार की देर रात टाटा मैजिक पर लदी अलमारी लूटने के बाद अपराधियों ने चालक की गला घोंट कर हत्या कर दी. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को नगवां-बेलसर मार्ग पर सोरहत्था नया टोला के पास सड़क किनारे फेंक दिया. मृतक मनोज माली (35 वर्ष) पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र गुड़ के मंडी निवासी कृष्णा मालाकार का पुत्र था. मैजिक भी उसी की थी. घटना तब हुई, जब वह अपने मैजिक पर आठ अलमारी लेकर मोतिहारी जा रहा था. सोमवार की शाम उसने आलमगंज स्थित आइडियल फर्नीचर के प्रोपराइटर मुन्ना आलम की दुकान से अपने वैन पर अलमारी लोड की थी. मंगलवार की सुबह लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी.

शव के पास ही गाड़ी भी खड़ी थी. शव मिलने की खबर पर आसपास के लोग वहां जुट गये लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की. घटना की सूचना मिलते ही बेलसर ओपी के सहायक अवर निरीक्षक तुसाई राम व बृजबिहारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मनोज के परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंच शव
अलमारी लूटने के…
की पहचान की. ओपी अध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि मृतक के भतीजे दीपू कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मनोज का उसके पैतृक घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया. पत्नी उषा देवी बेहोश होकर गिर गयी. पूरी मंडी में मातम पसर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >