ट्रक की चपेट में आयी बाइक, चालक बचा

लालगंज : लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग के तीनपुलवा चौक पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि घटना में बाइक ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की है. तीनपुलवा चौक पर हाजीपुर से आयी एक रिंग सर्विस की बस पैसेंजर उतार रही थी. इससे […]

लालगंज : लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग के तीनपुलवा चौक पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि घटना में बाइक ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की है. तीनपुलवा चौक पर हाजीपुर से आयी एक रिंग सर्विस की बस पैसेंजर उतार रही थी. इससे साइड लेकर हीरो स्प्लेंडर सवार घटारो गांव निवासी बुधन साह घटारो की ओर निकालना चाहा. उसी वक्त हाजीपुर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गयी. इसके झटके से चालक सड़क किनारे जा गिरा. परंतु बाइक ट्रक के चक्का के नीचे पर कर कुचल गया. चालक ट्रक ले कर भाग निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >