ताला काट कर पांच लाख की चोरी

दुस्साहस . घटना को तब अंजाम दिया गया, जब घर के सभी सदस्य गांव गये थे घर के तीन कमरों के ताले टूटे थे हाजीपुर : नगर के बागदुल्हन स्थित एक घर में बीते रात अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला काट कर कर घर में रखे पांच लाख के गहनों की चोरी कर […]

दुस्साहस . घटना को तब अंजाम दिया गया, जब घर के सभी सदस्य गांव गये थे

घर के तीन कमरों के ताले टूटे थे
हाजीपुर : नगर के बागदुल्हन स्थित एक घर में बीते रात अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला काट कर कर घर में रखे पांच लाख के गहनों की चोरी कर ली.चोर आलमीरा में रखे 60 हजार रुपये नकद भी ले गये. चोरों ने घटना को तब अंजाम दिया जब घर के सभी सदस्य अपने पैतृक गांव बेलसर पटेढ़ा गये हुए थे. घटना नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन पूर्वी मोहल्ले की है.सुबह जब मोहल्लावासियों ने विनोद सिंह के घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा, तो इसकी सूचना गृहस्वामी को दिया. सूचना मिलते ही विनोद सिंह जब अपने परिवार के साथ बागदुल्हन स्थित अपने घर पहुंचे. दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गये. जब उन्होंने घर में प्रवेश किया, तो घर के तीन कमरों के ताले टूटे थे. घटना की सूचना विनोद सिंह ने नगर थाने की पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. इस संबंध में विनोद सिंह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में बताया गया कि छठ पर्व को लेकर घर के सभी सदस्य रविवार को अपने पैतृक गांव बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव गये थे, जहां सोमवार की सुबह पड़ोसी से मोबाइल पर सूचना मिली कि उनके घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला कटा हुआ है. सूचना पर आये आैर देखा कि तीन कमरों का ताला टूटा है.
एक कमरे में आलमारी का ताला भी टूटा था, जिसमें सोने के गहने व 60 हजार रुपये रखे थे. गहनों में एक गले का हार, तीन चेन, एक जोड़ा कंगन, दो अंगूठी, कान का झुमका, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख बतायी गयी. नगर थाने की पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की और जांच में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >