रामनवमी को ले मेला सज-धज कर तैयार

भगवानपुर : प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर प्रतापटांड गांव के वर्षों पुराना राघव बाबा मंदिर प्रांगण में लगने वाले मेले में विभिन्न तरह की सामग्रियों एवं खेल तमाशा वालों की दुकान सजधज कर तैयार है. इंतजार है तो सिर्फ ग्राहकों का. रामनवमी से एक दिन पूर्व ही मंगलवार को यह इंतजार समाप्त हो […]

भगवानपुर : प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर प्रतापटांड गांव के वर्षों पुराना राघव बाबा मंदिर प्रांगण में लगने वाले मेले में विभिन्न तरह की सामग्रियों एवं खेल तमाशा वालों की दुकान सजधज कर तैयार है. इंतजार है तो सिर्फ ग्राहकों का. रामनवमी से एक दिन पूर्व ही मंगलवार को यह इंतजार समाप्त हो जायेगा और मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों और मेला घूमने वाले लोगों से राघव बाबा मंदिर प्रांगण गुलजार हो जायेगा. हालांकि वर्ष 2012 में मंदिर के गर्भ गृह में अवस्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी रामलला सहित विभिन्न देवी-देवताओं के करोड़ों रुपये मूल्य के अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने के बाद सिर्फ मंदिर ही नहीं,

मेले की भी रौनकता पर इसका असर पड़ता हुआ दिखता आ रहा है. पूर्व के वर्षों में इस मेले का उद्घाटन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह एवं कई पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित नामी गिरामी हस्तियों का आगमन इस मेले में हो चुका है. करीब एक सप्ताह तक लगने वाला यह मेला बेल और तेजपत्ता के लिए प्रसिद्ध है. मेले में काफी संख्या में बेल और तेजपत्ता की दुकान ग्राहकों के इंतजार में सज-धज कर तैयार है. हालांकि मंदिर के प्रबंधक जयचंद कोचर का कहना है कि मंदिर में आज भी पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की तादाद पूर्व के जैसा ही है. मेले में खेल तमाशा, जादूगर, झूला की तैयारी अब अंतिम चरणों में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >