जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी वैशाली

वैशाली : हिंदू-मुसलिम एकता के प्रतीक मीरा जी की दरगाह पर सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमानजी की ध्वज यात्र वैशाली के ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर से हाथी, घोड़े व गाजे-बाजे के निकाली गयी. यात्रा हाइ स्कूल चौक, नया टोला होते हुए ब्लॉक चौक स्थित […]

वैशाली : हिंदू-मुसलिम एकता के प्रतीक मीरा जी की दरगाह पर सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमानजी की ध्वज यात्र वैशाली के ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर से हाथी, घोड़े व गाजे-बाजे के निकाली गयी. यात्रा हाइ स्कूल चौक, नया टोला होते हुए ब्लॉक चौक स्थित महावीर मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा महावीरी झंडा के साथ मिरणजी की दरगाह पहुंची. वहां बने हनुमान जी के चबूतरे के समीप झंडा स्थापित किया गया.

वहीं सदियो पुरानी परंपरा के अनुसार हरिकटोरा मंदिर की चादर को मीरा जी की दरगाह पर पूरे हर्षोल्लास के साथ चढ़ाया गया. शोभायात्रा में करीब आठ से दस हजार की संख्या में लोग शामिल थे. वहीं प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मौके पर बीडीओ,सीओ, वैशाली थानाध्यक्ष सुमन कुमार, लालगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, पटेढ़ी बेलसर अध्यक्ष धर्मवीर भारती, करताहां अध्यक्ष लालबाबू बल के साथ मौजूद थे. साथ ही जिले से सैप पुलिस, महिला पुलिस, लाठीधारी, अश्रुगैस दस्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा : हाजीपुर. रामनवमी के अवसर पर पांच अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जायेगी. आयोजन समिति के बच्चू ठाकुर ने जानकारी दी कि पुरानी दुर्गा स्थान, जढुआ से हाथी-घोड़े और बैंड बाजे के साथ झांकी निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >