गांव-देहातों में नाट्य परंपरा पुनर्जीवित हो

सेमिनार के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय नाट्योत्सव रंग-ए-देहात हाजीपुर : विश्व रंगमंच दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय नाट्योत्सव रंग-ए-देहात का आयोजन सोमवार से शुरू हुआ. 27 से 30 मार्च तक आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सदर प्रखंड के बलवा कुंआरी गांव स्थित नाट्य मंच पर राज्य की विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल सात नाटकों की […]

सेमिनार के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय नाट्योत्सव रंग-ए-देहात

हाजीपुर : विश्व रंगमंच दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय नाट्योत्सव रंग-ए-देहात का आयोजन सोमवार से शुरू हुआ. 27 से 30 मार्च तक आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सदर प्रखंड के बलवा कुंआरी गांव स्थित नाट्य मंच पर राज्य की विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल सात नाटकों की प्रस्तुति होगी. कार्यक्रम के पहले दिन नगर स्थित वैशाली कला मंच पर रंग सेमिनार का आयोजन हुआ. छूटता ग्रामीण रंगमंच, टूटता सामाजिक-सांस्कृतिक सरोकार: कारण और निवारण विषय पर आयोजित सेमिनार का विषय प्रवेश कराते हुए निर्माण रंगमंच के सचिव क्षितिज प्रकाश ने कहा कि रंग-ए-देहात के आयोजन का उद्देश्य नाट्य परंपरा को फिर से गांव-देहात की ओर ले जाना है. इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में नाटक और कलाकारों की संभावना की तलाश की जायेगी.
सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी मनोरंजन वर्मा ने कहा कि बाजारवाद के कारण थियेटर को नुकसान हो रहा है. ऐसे में रंगकर्मियों के उपर रंगकर्म को जीवित रखने की विशेष जिम्मेवारी है. कार्यक्रम का संचालन प्रो ध्रुव कुमार चित्रांश ने किया. वैशाली चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल चंद्र कुशवाहा, निर्माण के उपाध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, पटना से आये रंगकर्मी आजाद हुसैन, लोक सांस्कृतिक चेतना मंच के सचिव विजय प्रताप चौहान, वरिष्ठ साहित्यकार उमाशंकर उपेक्षित, रंगकर्मी विट्ठल नाथ सूर्य, कुमार वीरभूषण आदि ने विचार प्रकट करते हुए रंगमंच को सामाजिक सरोकार से जोड़ने पर बल दिया. कार्यक्रम में गुलशन, शिवम सोनी, अमित कुमार, सुजीत कुमार, रंधीर कुमार प्रभाकर, कुमार आनंद, अपूर्व जोशी, सोनू कुमार, मो. जमील, नसीम अहमद, सुनीता कुमारी, बबलू सुल्तान समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >