डंपर से कुचल कर ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत

पातेपुर : महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के समीप शनिवार को डंपर और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में डंपर से कुचल कर ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक सकलदेव राय पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव का रहने वाला था. घटना […]

पातेपुर : महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के समीप शनिवार को डंपर और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में डंपर से कुचल कर ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक सकलदेव राय पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जुट गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाने की पुलिस वहां पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार ईंट लेकर बरडीहा से ताजपुर की ओर जा रहा था.

इसी दौरान सामने से आ रही एक डंपर अनियंत्रित होकर सामने से गुजर रहे ट्रैक्टर से भिड़ गया. ट्रैक्टर पर बैठा सकलदेव राय जमीन पर गिर गया और भगाने के क्रम में डंपर ने उसे कुचल दिया. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों वाहनों के मालिक भी वहां पहुंच गये.

इस संबंध में पातेपुर के थानाध्यक्ष रणधीर भट्ठ ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा इस संबंध में आवेदन नहीं दिया गया है. जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. बीडीओ डाॅ बीएन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत मुआवजा राशि दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >